फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   route diversion

दिल्ली-बदायूं हाईवे पर पांच घंटे भारी वाहनों के आवागमन पर रहेगी रोक

Tue, 09 Nov 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
route diversion
बदायूं। सीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से बदायूं-दिल्ली हाईवे पर मंगलवार सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। सीएम के जाने के बाद यातायात बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन

सीओ सहसवान आलोक मिश्रा ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे से दिल्ली, बुलंदशहर की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को गुन्नौर में ही रोक दिया जाएगा। उन्हें इस्लामनगर, मुजरिया होते हुए या फिर इस्लामनगर से बिसौली होते हुए गुजारा जाएगा। इसके लिए संभल जिले की गुन्नौर कोतवाली पुलिस को लगाया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से संभल जिले के पुलिस प्रशासन को इसके बारे में पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है। इससे गुन्नौर की ओर से कोई बड़ा वाहन जैसे बस या ट्रक आदि बदायूं जिले में मेन हाईवे से नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, शहर से सहसवान की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को बदायूं, उझानी से ही डायवर्ट किया जाएगा। उन्हें मुजरिया, इस्लामनगर होते हुए बहजोई या गुन्नौर के लिए भेजा जाएगा। इस दौरान इमरजेंसी वाहन एंबुलेंस आदि के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। पुलिस उन्हें अपने अनुसार हाईवे से पास कराएगी।
सहसवान से मुख्यमंत्री के जाने के बाद ही दिल्ली-बदायूं हाईवे खोला जाएगा। इसके अलावा सहसवान में डार्लिंग रोड, कोतवाली रोड के अलावा कुछ अन्य रोड पर भी आवागमन नहीं होगा।
-
पांच जगह बनाई गईं पार्किंग, पन्नालाल इंटर कॉलेज में रुकेंगे वीआईपी वाहन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए सहसवान में पांच जगह पार्किंग बनाई गईं हैं। इनमें एक गोपालगंज नई बस्ती में टाल, कछला रोड पर चौकी नंबर चार के पास टाल, हरनातकिया मोहल्ले में कादरी धर्मकांटा, डार्लिंग रोड पर अंसारिया स्कूल और पन्नालाल इंटर कॉलेज को पार्किंग स्थल बनाया गया है। इनमें बदायूं रोड से आने वाली बसें शहबाजपुर चौराहे पर लोगों को उतारेंगी और वह गोपालगंज नई बस्ती स्थित टाल पर खड़ी कराई जाएंगी। गुन्नौर और बबराला की ओर से आने वालों को कछला रोड पर चौकी नंबर चार व कादरी धर्मकांट पर पार्किंग बनाई गई है। बिल्सी रोड से आने वाले वाहन डार्लिंग रोड पर अंसारिया स्कूल में खड़े होंगे। जबकि पन्नालाल इंटर कॉलेज को वीआईपी पार्किंग बनाई गई है।

मंच पर जिलाध्यक्ष समेत 13 नेताओं को मिलेगा स्थान
बदायूं। मुख्यमंत्री की सभा में मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता समेत 13 नेताओं को स्थान मिलेगा। भाजपा नेताओं के नामों की सूची तैयार कर ली गई है। इसके साथ ही हैलिपैड पर योगी का स्वागत करने वालों की सूची भी तैयार है। भाजपा की ओर से यह सूची मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारियों को उपलब्ध करा दी गई है। हालांकि, अभी भाजपा की ओर से इन 13 नेताओं के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य ने बताया कि 13 नेता मंच पर योगी के साथ रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed