{"_id":"61e86f3a96789223524b4565","slug":"root-march-badaun-news-bly473052971","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के लिए जागरूक किया, कोविड गाइड लाइन का पालन करने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के लिए जागरूक किया, कोविड गाइड लाइन का पालन करने पर जोर
विज्ञापन
उसावां में सेना के जवानों ने निकाला रूट मार्च। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसावां। एसडीएम और सीओ दातागंज ने स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सीमा सुरक्षाबल के जवानों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों व कस्बे में रूट मार्च किया। साथ ही भय रहित मताधिकार का प्रयोग करने व कोविड गाइड लाइन का पालन करने की अपील की।
बुधवार को एसडीएम राम शिरोमणि, सीओ प्रेम सिंह थापा, थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया अभय, गौतरा, सौंधामई, वमनपुरा के साथ कई गांवों व कस्बे के मुख्य बाजार में रूट मार्च किया।
एसडीएम, सीओ ने जनता से कहा कि चुनाव के दौरान भय रहित होकर अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करें। आचार संहिता व कोविड गाइडलाइन का पालन करें। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। वहीं कस्बे के मुख्य बाजार में व्यापारियों से कहा कि वह सभी लोग शत-प्रतिशत मास्क लगाए, बिना मास्क लगाए व्यक्ति को कोई सामान न दें। रूट मार्च के दौरान उपनिरीक्षक जितेंद्र, रघुनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रुदायन। पुलिस-प्रशासन ने सेना के जवानों के साथ रूट मार्च किया। रूट मार्च बाजार चौराहा होते हुए बैंक रोड, अटल चौक, राजपुर रोड समेत पूरे नगर में निकाला गया। थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने लोगों को पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक किया, साथ ही रूट मार्च के उद्देश्यों के बारे में बताया। कहा कि किसी के दबाव में न आकर बेखौफ होकर मतदान करें, किसी के प्रलोभन में न आएं। अगर कोई प्रलोभन को कहे या जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कुंवरगांव। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीएसफ के जवानों ने पुलिस बल के साथ कस्बे में रूट मार्च किया। बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट रमन कुमार के साथ जवानों की टुकड़ी थाने से निकली। पूरे नगर में भ्रमण के बाद थाने में बैठक कर क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों पर चर्चा की गई। रूट मार्च के दौरान लोगों को कोरोना गाइड लाइन के पालन को लेकर भी चेताया गया।
----
पिंक एक्सप्रेस ने भी मतदाताओं को जागरूक किया
बदायूं। पिंक एक्सप्रेस की टीम नंबर दो ने टीम लीडर ऋतु शर्मा, रितु, भावना, पूनम व सुनीता के साथ केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, पार्वती इंटर कॉलेज, रस्तोगी धर्मशाला, प्राथमिक विद्यालय बनगवां व प्राथमिक विद्यालय युसूफ नगर स्थित बूथों का निरीक्षण करने के साथ मतदाताओं से संपर्क किया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि 18 वर्ष की आयु से अधिक घर के सभी लोग वोट अवश्य डालें, कोई भी मतदाता वोट डालने से वंचित न रह जाए। घर के काम महिलाएं वोट डालने के बाद ही करें। सुबह सबसे पहले वोट डालकर आएं और उसके बाद अन्य कामों को किया जाए। संवाद