फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Room No. 30... Dental surgeon is on leave and assistant is absent

Budaun News: कमरा नंबर 30... डेंटल सर्जन छुट्टी पर हैं और सहायक नदारद

Fri, 18 Apr 2025 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Room No. 30... Dental surgeon is on leave and assistant is absent
उझानी अस्पताल में दंत कक्ष के बाहर लटका ताला। संवाद
उझानी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कमरा नंबर- 30 ने दंत रोगियों को राहत की बजाय परेशानी में डाले रखा है। डेंटल सर्जन पहले मातृत्व अवकाश पर चली गईं। छह महीना बाद लौटीं तो बच्चे की देखभाल के लिए छुट्टी ले ली। उनकी गैर मौजूदगी में सहायक ने भी कमरे की ओर मुड़कर देखना तो दूर, महीनों से ताला खोलने की जरूरत महसूस नहीं की।
विज्ञापन

प्रथम संदर्भन इकाई के रूप में सुविधा विस्तार के बाद ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दंत चिकित्सक और सहायक की तैनाती हुई थी। पिछले तीन-चार साल से उपकरण भी मुहैया कराए जा चुके हैं, लेकिन दंत रोगियों को सुविधा के नाम पर कमरा नंबर- 30 पर ताला लटका ही मिला। बृहस्पतिवार दोपहर भी कमरे के बाहर ताला देख लौटे नझियाई मोहल्ले से आए मरीज सुधीर ने बताया कि पांच- छह बार पहले भी उन्हें बिना इलाज के लौटना पड़ा है। ऐसे में दर्द निवारक गोली ही सहारा बन रही है। सुधीर की तरह और भी कई दंत रोगी लौट चुके हैं। किसी ने मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल तो कोई प्राइवेट क्लीनिक पर इलाज कराने को मजबूर है। मरीज कहते हैं कि अगर चिकित्सक मातृत्व अवकाश के बाद बच्चे की देखभाल को छुट्टी पर हैं तो दंत सहायक अस्पताल क्यों नहीं आते?
विज्ञापन

-----

- दंत चिकित्सक ने छह महीना का मातृत्व अवकाश लिया था। इसके बाद पिछले दिनों उन्होंने ड्यूटी भी की, लेकिन अब वह बच्चे की देखभाल के लिए छुट्टी पर हैं। दंत सहायक तो आते हैं। कमरे का ताला क्यों नहीं खोला गया है? इसकी जानकारी की जाएगी।- राजकुमार गंगवार, चिकित्साधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed