फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   rod

ये %आफत% का हाईवे है...इधर से गुजरना जरा संभलकर

Fri, 08 Nov 2019 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
rod
बदायूं। बदायूं से उझानी होते हुए कछला निकलने वाला बरेली-मथुरा हाईवे फोरलेन में तबदील हो रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से लगातार इस पर काम कराया जा रहा है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते कर्मचारी मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं। निर्माण के दौरान सड़क जगह-जगह बीच में यूं ही अधबनी छोड़ दी जा रही है, जो राहगीरों के लिए आफत बन गई है। यहां पड़ी बजरी तथा सड़क के गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालक घायल हो रहे हैं। रात के अंधेरे में यहां सड़क हादसे भी बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन

प्रदेश की सरकार ने जनता से ये वायदा किया था कि प्रदेश की हर सड़क को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग और संबंधित विभागों को गाइड लाइन निर्धारित करते हुए तय समय में सभी सड़कों के गड्ढे भरने के निर्देश दिए थे। लेकिन इस बात का असर बदायूं से उझानी के बीच में बन रहे फोरलेन पर देखने को नहीं मिल रहा है। इस हाईवे पर टू लेन से फोरलेन में चौड़ीकरण का काम पिछले साल से चल रहा है। बदायूं से उझानी के बीच में कई जगहों पर बीच सड़क पर गड्ढे छोड़ दिए गए हैं। हाईवे होने की वजह से लोगों की स्पीड आमतौर पर यहां तेज होती है। ऐसे में अचानक बीच सड़क में गड्ढे या बजरी आ जाने के कारण लोग हादसों को शिकार हो रहे हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद भी अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया हैं।
विज्ञापन

-करीब 25 दिन पहले उझानी के व्यापारी अजय कुमार वार्ष्णेय अपने काम से बाइक से जा रहे थे। तभी गंगोरा के पास में अचानक आए गड्ढे में बाइक का पाहिया चलाया गया। इसकी वजह से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसे हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-करीब एक सप्ताह पहले कादरचौक से शेखूपुर होते हुए सिविल लाइन निवासी श्याम आ रहे थे। इस दौरान बिल्सी जाने वाले मोड़ के करीब बीच सड़क हो रहे गड़ढे में उनकी बाइक आ गई। इसकी वजह से वह अनियंत्रित हो गई। जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बामुश्किल उनकी जान बच पाई।

बदायूं-उझानी के बीच में हाईवे के चौड़ीकरण का काम चल रहा है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। अगर कहीं पर हाईवे में बीच में गड्ढे रहे गए हैं, तो उन्हें जल्द ही भरवा दिया जाएगा। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
-हेमंत सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed