फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Robbers from Sambhal had looted a jeweler, two injured in police encounter

Budaun News: संभल के लुटेरों ने की थी सराफ से लूट, पुलिस मुठभेड़ में दो घायल

Wed, 26 Mar 2025 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Robbers from Sambhal had looted a jeweler, two injured in police encounter
सहसवान के भवानीपुर खल्ली में मुठभेड़ में घायल बदमाशों को ले जाती पुलिस। स्रोत- पुलिस
बदायूं। सहसवान कोतवाली पुलिस की मंगलवार देर रात सराफ से लूटपाट करने वाले लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दो लुटेरे घायल हो गए। वहीं, एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने बदमाशों से 1.60 लाख रुपए की नकदी बरामद की है। घायल लुटेरों और सिपाही का सहसवान सीएचसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सैफुल्लागंज निवासी चंदन माहेश्वरी 24 मार्च की शाम साढ़े छह बजे अपने दस वर्षीय बेटे के साथ दुकान बंदकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार तीन लुटेरों ने उन्हें घेर लिया। लुटेरों ने बेटे पर तमंचा तानकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

लुटेरे सराफ से साढ़े तीन लाख की नकदी, दो किलो चांदी और 20 ग्राम सोने के आभूषण से भरा बैग लूट ले गए थे। सराफ के मुताबिक लूटा गया कुल माल 8.5 लाख रुपये का था। घटनाक्रम के बाद एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह और एसपी देहात केके सरोज ने घटनास्थल का निरीक्षण कर एसओजी समेत चार टीमें घटना के खुलासे के लिए लगाईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लगातार क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही थी। इसी आधार पर लुटेरों की पहचान की गई थी। मंगलवार देर रात पुलिस लुटेरों की गिरफ्तारी के प्रयास में थी। इसी बीच सूचना मिली कि भवानीपुरखल्ली से कासगंज जाने वाले रोड पर कुछ लुटेरे किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं।
सूचना के आधार पर सहसवान कोतवाल राजेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में एसओजी और सहसवान कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने लुटेरों को गिरफ्तार करने के लिए जाल बनाया। पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। जैसे ही बाइक पर दो लोग आते दिखाई दिए तो पुलिस टीम ने हाथ दिखाकर रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार लुटेरों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी।
लुटेरों की गोली लगने से सिपाही कुलदीप घायल हो गए। वहीं, लुटेरों की फायरिंग देख पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दो लुटेरे घायल होकर जमीन पर गिर गए। पुलिस टीम दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल ले गई। इसके बाद एसपी देहात अस्पताल पहुंचे।
उन्होंने दोनों लुटेरों के बयान दर्ज किए। दोनों लुटेरों ने सराफ के साथ हुई लूट की घटना को स्वीकार कर लिया है। लुटेरों ने अपने नाम राहुल पुत्र लालाराम शर्मा और चरण सिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी गांव मेगरा थाना जुनावई जिला संभल बताए हैं।



यह हुई बरामदगी
बदमाशों के पास से पुलिस ने दो तमंचे 315 बोर, दो खोखा कारतूस 315 बोर, 1,60,000 रुपये व एक बाइक हीरो एचएफ डीलक्स बरामद की है। बताया कि उनके द्वारा कासगंज जिले में भी एक लूट की घटना कारित की गई है। जहां मौके से उनका एक अन्य साथी पकड़ लिया गया था। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed