{"_id":"58503a634f1c1b775d649e4e","slug":"roadways-to-make-cashless-the-open-ended-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज को कैशलेस बना रहे ‘ओपेन एंडेड कार्ड’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज को कैशलेस बना रहे ‘ओपेन एंडेड कार्ड’
बदायूं ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अब तक दो हजार लोग ले चुके इस सुविधा का लाभ
रिचार्ज कराने पर मिल जाता है 20 फीसदी का फायदा
नोटबंदी के बाद से कैशलेस बाजार और सेवाओं का दायरा बढ़ा है। इससे परिवहन विभाग भी अछूता नहीं है। नोटबंदी के इस दौर में ‘ओपेन एंडेड कार्ड’ को कैशलेस कराने की ओर बढ़ रहे हैं। अब तक करीब दो हजार लोग ‘ओपेन एंडेड कार्ड’ कार्ड बनवाकर यात्रा का आनंद उठा रहे हैं। साथ ही ‘ओपेन एंडेड कार्ड’ बनवाकर उसमें रिचार्ज कराकर किराए में 20 फीसदी का लाभ ले रहे हैं।
यूं तो जिले में ‘ओपेन एंडेड कार्ड’ की शुरुआत दिसंबर 2014 में हुई थी। अब करीब दो साल का वक्त बीत चुका है। इतने दिनों में करीब 2000 यात्रियों ने ‘ओपेन एंडेड कार्ड’ नवाए हैं। इस बारे में ट्राईमेक्स कंपनी के बुकिंग ऑपरेटर सतीश यादव ने बताया कि इससे पांच सौ रुपये का रिचार्ज कराने पर छह सौ रुपये और एक हजार के रिचार्ज पर 1200 रुपये से यात्रा की जाती है। परिचालक के पास मौजूद मशीन से धनराशि स्वाइप करके काट ली जाती है। धनराशि खत्म होने पर ऑनलाइन रिचार्ज किया जा सकता है, लेकिन इसे अपडेट कार्यालय में जाकर ही कराना होता है। कहा, नोटबंदी के दौरान इस बिंदु पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया गया है। इससे यात्रियों को खासा लाभ मिल रहा है।
-----
‘ओपेन एंडेड कार्ड’ कर तमाम यात्री सफर को आसान बना रहे हैं। इससे बस में छुट्टे रुपये देने की परेशानी से भी आसानी से बचा जा सकता है।
-राजेश कुमार, एआरएम, बदायूं डिपो