फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Roadways buses faulty Fury from operations

रोडवेज बसों के दोषपूर्ण संचालन से रोष

Fri, 30 Jan 2015 07:40 PM IST
badaun
badaun Updated Fri, 30 Jan 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बसों के संचालन के नियमितीकरण और बसों के खटारा होने की क्षेत्र से मिल रहीं शिकायतों के कारण यात्रियों में विभाग के प्रति गुस्सा है। कादरचौक में बदायूं-गंजडुंडवारा मार्ग पर निर्धारित समय पर रोडवेज बसें न मिल पाने पर व्यापारी वर्ग परेशान है। बिल्सी मार्ग पर दिल्ली को चलने वाली खटारा बसें जहां-तहां रुक जाती हैं। इस संबंध में लगातार शिकायतों के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ है। इससे क्षेत्रवासियों में गुस्सा है।  
विज्ञापन

रोडवेज बसों का मनमानी संचालन
कादरचौक। गंजडुंडवारा-कादरचौक रोड पर रोडवेज बसों की मनमानी से सवारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसों का नियमित समय से न चलने के कारण यात्री डग्गामार वाहनों से चलने को मजबूर हैं। रोडवेज बसों का सुबह के समय से शाम तक कोई निर्धारित समय नहीं है। सुबह के समय दैनिक यात्रियों में व्यापारियों को नियमित बस न चलने से परेशानी होती है। जिसकी शिकायत भी व्यापारियों ने एआरएम से कई बार की लेकिन कोई सुधार नही हो सका।  
विज्ञापन

रोडवेज की खटारा बसें यात्रियों को बनीं मुसीबत
बिल्सी। दिल्ली-बदायूं वाया बिल्सी, इस्लामनगर, बहजोई, संभल मार्ग पर सुबह साढ़े पांच चलने वाली रोडवेज बस यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई है। बस की स्थिति काफी दयनीय होने के कारण आए दिन रास्ते में खराब हो जाती है। कभी-कभी तो यहां दिल्ली के लिए जाती ही नहीं है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्रियों का कहना है कि सुबह साढ़े पांच बजे बदायूं डिपो की बस रोजाना बिल्सी से दिल्ली के लिए जाती है। बस की स्थिति इतनी खराब है कि रास्ते में कई स्थानों पर बंद हो जाती है, जिससे यात्रियों का काफी समय बर्बाद होता है। इधर, बस चालकों का कहना है कि बस की स्थिति के बारे में डिपो के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया हैै। मगर, किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया है।  उन्होंने एआरएम से इस रुट पर नई रोडवेज बसें लगाएं जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000
यात्रियों की सुविधाओं को नजरंदाज नहीं किया जा सकता। बिल्सी या कादरचौक क्षेत्र से कोई लिखित शिकायत आई होती तो उसका निस्तारण कर दिया जाता। उनका प्रयास होता है कि नियमित रूप से बसों का संचालन हो और फिट बसें ही रोड पर चलें। इसके लिए वर्कशॉप को विशेष निर्देश दिए गए हैं।
- जेपी सिंह, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed