फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Roadways buses are coming empty from here but full from Delhi

Budaun News: इधर से खाली तो दिल्ली से फुल आ रहीं रोडवेज की बसें

Sun, 09 Mar 2025 11:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses are coming empty from here but full from Delhi
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री। संवाद
बदायूं। होली नजदीक आते ही रोडवेज बसों में भीड़भाड़ बढ़ने लगी है। वहीं यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए परिवहन निगम ने दिल्ली मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ा दी है। अब इस मार्ग पर 70 के बजाय 80 बसें दौड़ रहीं हैं। होली से पहले इस मार्ग पर 20 बसें और बढ़ सकती हैं। इसके अलावा बस अड्डे पर पूछताछ केंद्र भी सक्रिय कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इधर से बसें खाली तो दिल्ली से भरकर आ रहीं हैं। इस कारण राजस्व आधा ही मिल पा रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली-बदायूं रूट पर सबसे अधिक रोडवेज की बसें चलती हैं। बसें रोजाना करीब चार से पांच हजार यात्रियों को लेकर दिल्ली जाती हैं, लेकिन इन दिनों दिल्ली जाने वाली सवारियां कम मिल रहीं हैं। वहीं दिल्ली पहुंचते ही बस फुल हो जाती है। बसों के बढ़ाए जाने से राजस्व पर कोई अधिक असर नहीं दिख रहा। होली से दो दिन पहले निगम को अच्छी कमाई होने की उम्मीद है। इसी के साथ ही लोकल रूट पर भी होली को लेकर बसों की व्यवस्था देखी जा रही है। बिसौली के लिए रात नौ बजे बस संचालित करने पर भी मंथन हो रहा है।
विज्ञापन




दिल्ली-बदायूं मार्ग पर यात्रियों के लिए ट्रेन की सुविधा नहीं

दिल्ली-बदायूं रूट पर कोई यात्री ट्रेन की सुविधा नहीं है। इस कारण भी दिल्ली-बदायूं रूट पर रोडवेज बसों में भीड़ अधिक रहती है। यात्रियों को केवल रोडवेज बसें ही मिल पाती हैं। बदायूं से दिल्ली के लिए ट्रेन चलाने की मांग कई बार की गई है, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका है। इससे बसों पर भारी दवाब की स्थिति रहती है। वहीं इन दिनों बरेली जाने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों की भीड़ दिख रही है। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि यात्री बरेली जाकर उत्तराखंड समेत अन्य स्थानों के लिए बसें व ट्रेन पकड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पकड़ी जाएंगी डग्गामार बसें
त्योहार के नजदीक आते ही डग्गामार बसें भी सड़क पर दौड़ने लगती हैं। एआरएम अजय कुमार का कहना है कि डग्गामार बसों को पकड़े जाने के लिए अभियान चलाएंगे। पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री। संवाद

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed