फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Roadways bus stand will be built on Khairi Road

Budaun News: खैरी रोड पर बनेगा रोडवेज बस स्टैंड

Tue, 06 Aug 2024 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus stand will be built on Khairi Road
बिल्सी में रोडवेज बस स्टैंड के लिए निरीक्षण करती परिवगन निगम की टीम। संवाद
बिल्सी। परिवहन निगम खैरी रोड पर रोडवेज के नए बस अड्डे को जरूरी सुविधाओं के साथ विकसित करेगा। इस पर 3.44 करोड़ रुपये व्यय होंगे। प्रस्तावित कार्य के लिए टेंडर हो चुके हैं। बारिश के बाद निर्माण शुरू होने के आसार हैं। लंबे समय से बिल्सी क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड की मांग हो रही थी।
विज्ञापन

विधायक हरीश शाक्य के लगातार प्रयास करने के बाद सोमवार को एसडीएम प्रवर्धन शर्मा की मौजूदगी में परिवहन निगम की टीम ने यहां पहुंच कर नगर के खैरी रोड पर स्थित सरकारी भूमि का निरीक्षण किया। बिल्सी से गुजरने वाले बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे संख्या 51 पर राज्य सड़क परिवहन निगम की कई बसें दिल्ली लिए संचालित हैं। मगर क्षेत्र की जनता यहां पर रोडवेज स्टैंड की मांग करती आ रही है।
विज्ञापन

टीम ने बताया कि बिल्सी नगर में रोडवेज बस स्टैंड की स्थापना शीघ्र हो जाएगी। नगर में रोडवेज बस स्टैंड के लिए खैरी रोड पर भूमि को चिह्नित करने के साथ सारी औपचारिकता पूर्ण हो चुकी हैं। साथ ही इसके लिए तीन करोड़ 44 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। इसके अलावा स्टैंड के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया। इस दौरान बरेली के सेवा प्रबंधक धनजी राम, बदायूं डिपो के एआरएम अजय कुमार सिंह, कार्यालय सहायक मयंक माहेश्वरी, लिपिक हिमांशु कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल हरिओम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed