{"_id":"685d9b41997e95028001bc78","slug":"roadways-bus-service-for-dataganj-and-bisauli-at-9-pm-from-today-badaun-news-c-123-1-sbly1018-141890-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रात नौ बजे दातागंज और बिसौली के लिए रोडवेज बस सेवा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रात नौ बजे दातागंज और बिसौली के लिए रोडवेज बस सेवा आज से
विज्ञापन
बदायूं। परिवहन निगम ने शुक्रवार से रात नौ बजे बिसौली व दातागंज के लिए रोडवेज बस का संचालन का फैसला लिया है। यहां जाने वाले लोगों को अब रात में डग्गामार वाहनों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।
रोडवेज की बसें बंद होने के बाद रात को नवादा चौराहे पर यात्री परेशान होते आ रहे हैं। बिसौली जाने के लिए 50 रुपये की जगह 300 रुपये खर्च करने पड़ रहे थे। यही हाल दातागंज रोड का भी था। इस रूट पर तो डग्गामार वाहन से सफर करना जान जोखिम में डालने से कम नहीं है।
क्योंकि इस रोड पर टेंपो अक्सर पलट जाते हैं। सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। रोडवेज की बस ही सफर के लिए उपयुक्त है। इसको लेकर लोगों की मांग पर अब एआरएम ने दोनों रूटों पर रात नौ बजे रोडवेज की बस का संचालन को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि यात्रियों की समस्या का ख्याल रखा जाएगा। किसी भी रूट पर कोई समस्या आ रही है तो यात्री किसी भी कार्यदिवस या फोन से अवगत करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों रूटों पर यात्री परेशान हो रहे थे। इसकी शिकायत मिलते ही यात्रियों की मांग पर बसों का संचालन कराया जा रहा है।