{"_id":"58e8e7dd4f1c1bbf7a5b47d0","slug":"roadways-bus-rams-to-dunlop-one-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने डनलप को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस ने डनलप को रौंदा, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ सहसवान
Updated Sat, 08 Apr 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस ने डनलप
को रौंदा, एक की मौत
- एक बैल की भी जान गई, चार लोग गंभीर घायल
सहसवान बदायूं मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास रोडवेज की बस ने डनलप को पीछे से रौंद डाला। इसमें एक व्यक्ति और बैल की मौके पर ही मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
घटना शनिवार की सुबह लगभग पांच बजे की है। 60 वर्षीय मुहम्मद आरिफ डनलप बैल से भूसा लेने जा रहा था कि दिल्ली की ओर से तेज गति से आ रही रोडवेज की बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डनलप के परखचे उड़ गए। डनलप में सवार मुहम्मद आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई और इमरान, शहान पुत्र हासिम तथा जहीर, रिहान पुत्र हनीफ गंभीर रूप से घायल हो गए। बस के पिछले पहिए में फंसकर एक बैल काफी दूर तक घिसटता चला गया जिसकी मौत हो गई। बस चालक बस को छोड़कर भाग निकला। सवारियां भी बस से निकलकर अन्य वाहनों में बैठकर चली गईं। घटना के विरोध में लोगों ने एक घंटे तक सड़क पर जाम लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और शव को सील कर जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना की रिपोर्ट चालक के खिलाफ दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रोडवेज की बस को कब्जे में ले लिया है।