{"_id":"8a04beff2bb416284661050ff31a5300","slug":"roadways-bus-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज पर भटकते रहे यात्री, दावे हुए हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज पर भटकते रहे यात्री, दावे हुए हवा
बदायूं।
Updated Thu, 05 Mar 2015 08:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली से पहले यात्रियों के लिए विशेष प्रबंध करने के रोडवेज के दावे होली से एक दिन पहले हवा हवाई साबित हुए। लोकल रूटों पर रोडवेज बसों की किल्लत का फायदा डग्गामार वाहनों ने उठाया। बदायूं डिपो ने अपने ज्यादातर बसों को दिल्ली रूट पर लगा दिया। बदायूं-बरेली, बदायूं-चंदौसी, बदायूं-कासगंज, बदायूं-दातागंज रूटों पर यात्री दिनभर बसों के इंतजार में भटकते हुए नजर आए।
बदायूं डिपो ने होली के मद्देनजर कई दिन पहले तैयारियां जरूर कीं, लेकिन होली से एक दिन पहले इन तैयारियों पर पानी फिर गया। ज्यादातर बसें दिल्ली रूट पर होने की वजह से लोकल रूटों पर डग्गामार वाहनों के सहारे सफर पूरा हुआ। विभिन्न लोकल रूटों पर रोडवेज बसें नदारद रहीं। बदायूं डिपो के बेड़े में 35 अनुबंधित बसें मिलाकर 140 बसें हैं। होली के मद्देनजर इनको पहले से दुरुस्त भी कराया गया। बावजूद इसके कई रूटों पर बसें खराब होकर रास्ते में खड़ी नजर आईं।