फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Roadways bus collides with truck while trying to save cow, driver dies

Budaun News: गाय बचाने की कोशिश में ट्रक से टकराई रोडवेज बस, चालक की मौत

Wed, 15 Nov 2023 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus collides with truck while trying to save cow, driver dies
जरीफनगर के उस्मानपुर गांव के पास ट्रक से टकराई रोडवेज बस। संवाद
दहगवां। जरीफनगर थाना क्षेत्र में बदायूं-दिल्ली हाईवे पर ग्राम उस्मानपुर के नजदीक सोमवार रात एक रोडवेज बस गाय को बचाने की कोशिश में ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक देवेश पुरी (42) की मौत हो गई। गाय भी रोडवेज बस के नीचे फंसकर मर गई। बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

हादसा सोमवार रात करीब 11 बजे हुआ। बदायूं डिपो की बस सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। उसमें करीब 45 यात्री सवार थे। बस सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर निवासी देवेश पुरी चला रहे थे। वह परिवहन निगम में संविदा चालक थे। बताते हैं कि बस बदायूं-दिल्ली हाईवे पर ग्राम उस्मानपुर के पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंची, तभी अचानक छुट्टा गाय सामने आ गई। चालक ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन गाय बस के नीचे आकर फंस गई।
विज्ञापन

इससे बस अनियंत्रित होकर पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे खड़े आलू लदे ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक देवेश स्टेयरिंग और सीट के बीच फंस गए। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर थाना जरीफनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने यात्रियों की मदद से चालक को निकालकर दहगवां स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चालक देवेश मूलरूप से बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बेहटा गुसाईं के रहने वाले थे। उनके तीन बेटे हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि चालक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। गाय के शव को भी दफन करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed