फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Roadways bus collides with truck from behind, ITBP jawan and driver killed, 32 passengers injured

Budaun News: ट्रक में पीछे से भिड़ी रोडवेज बस, आईटीबीपी के जवान व चालक की मौत, 32 यात्री घायल

Thu, 30 Oct 2025 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus collides with truck from behind, ITBP jawan and driver killed, 32 passengers injured
धर्मेंद्र कुमार। फाइल फोटो
उझानी (बदायूं)। आगरा से हल्द्वानी जा रही फाउंड्रीनगर डिपो की रोडवेज बस मंगलवार की रात 12:10 बजे सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। बस के पीछे चल रही कार भी अनियंत्रित होकर बस में भिड़ गई। कार में सवार तीनों लोग सुरक्षित हैं। वहीं बस हादसे में आगरा के सइयां थाना क्षेत्र के पुरा महाराज इलाके के रहने वाले बस चालक हाकिम सिंह (56) और यात्रियों में मैनपुरी जिले के घिरौर थाना क्षेत्र के गांव गोछना निवासी आईटीबीपी के जवान धर्मेंद्र कुमार (46) की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

बस में सवार कुल 45 यात्रियों में से 32 को चोटें आई है। इनमें 17 की हालत गंभीर है। नौ गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज तो आठ को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी 15 अन्य जगहों पर इलाज कराकर घरों को रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

उझानी कोतवाली क्षेत्र में हादसा बरेली-मथुरा हाईवे पर कछला स्थित फिलिंग स्टेशन के सामने मंगलवार रात 12:10 बजे हुआ। रोडवेज बस चालक हाकिम सिंह सड़क पर खड़े ट्रक को देख पाते, उससे पहले ही बस पीछे से उसमें जा भिड़ी। हादसे के बाद बस के ठीक पीछे चल रही कार का चालक भी नियंत्रण खो बैठा। इससे कार पीछे से बस में टकरा गई। हादसे के बाद बस और कार में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। कार सवारों को ज्यादा क्षति नहीं पहुंची है। क्षतिग्रस्त कार को मौके पर ही छोड़ तीनों सवार अपने गंतव्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बस यात्रियों ने बताया कि चालक को रास्ते में कई बार झपकी आई तो उन्होंने चाय भी पी, लेकिन कछला के पास नींद का ऐसे झोंका आया कि चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।
हादसे की सूचना पर सबसे पहले कछला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी पहुंचाया। बस सवार अधिकतर यात्रियों के चोटें आईं हैं।
चिकित्साधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल परिचालक आगरा में बत्रा कॉलोनी निवासी रामऔतार (55) पुत्र रामेश्वर, अलीगढ़ निवासी गोपाल शर्मा (62), उनकी बेटी अंजू, कमला देवी (45) पत्नी रामचंद्र, बरेली निवासी अफरीद (19) पुत्र अब्दुल, एकनाथ (55) पुत्र ब्रजराज, महाराष्ट्र में शोलापुर निवासी दीपाली (21) पुत्री दत्तात्रेय और बदायूं के सूरज सिंह (22) पुत्र सहदेव समेत नौ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
मामूली रूप से घायल यात्री दूसरी बस में सवार होकर इलाज कराने के लिए बदायूं अस्पताल चले गए। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि हादसे के बाद रात में पुलिस अफसरों ने भी मौका मुआयना किया। बताया कि करीब 17 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं पुलिस ने दोनों शवों को जिला मुख्यालय भेज दिया है।



हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। 17 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 15 यात्रियों को हल्की चोट आई है। गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रथम दृष्टया बस चालक को झपकी आने से हादसा होने की बाद यात्रियों द्वारा बताई गई है। फिर भी जांच कराई जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी हिसाब से कार्रवाई कराई जाएगा। -डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी, बदायूं

धर्मेंद्र कुमार। फाइल फोटो

धर्मेंद्र कुमार। फाइल फोटो

धर्मेंद्र कुमार। फाइल फोटो

धर्मेंद्र कुमार। फाइल फोटो

धर्मेंद्र कुमार। फाइल फोटो

धर्मेंद्र कुमार। फाइल फोटो

धर्मेंद्र कुमार। फाइल फोटो

धर्मेंद्र कुमार। फाइल फोटो

धर्मेंद्र कुमार। फाइल फोटो

धर्मेंद्र कुमार। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed