{"_id":"67ffffc76279a2e8550ee5b6","slug":"roadways-bus-collides-with-e-rickshaw-four-people-including-the-driver-injured-badaun-news-c-123-1-sbly1035-137651-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रोडवेज बस ने ई- रिक्शा को मारी टक्कर, चालक समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रोडवेज बस ने ई- रिक्शा को मारी टक्कर, चालक समेत चार घायल
विज्ञापन
उझानी हादसे में घायल किशोर। संवाद
उझानी। बरेली-मथुरा हाईवे में कछला रोड पर पीरनगर मोड़ के पास बुधवार को रोडवेज की मिनी बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे ई- रिक्शा चालक और महिला समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने बस को घेर लिया। चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलपुर निवासी मुन्नालाल (50) का ई- रिक्शा है। वह बाजार से घर लौटने को बाईपास पर पहुंचे तो यात्रियों को बैठा लिया। रास्ते में पीछे से रोडवेज की मिनी बस ने ई- रिक्शा में टक्कर मारी तो वह सड़क किनारे पलट गया। इससे मुन्नालाल समेत ई-रिक्शा सवार उनका बेटा अजय (13), भतीजा दीपेश (12) और पड़ोसी गांव पीरनगर निवासी कन्यावती (48) पत्नी हरद्वारी घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने रोडवेज बस घेर ली। उसके चालक को दबोच कर पुलिस को बुला लिया गया। बस चालक पुलिस के हवाले कर दिया गया। एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। कन्यावती और मुन्नालाल की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
इसके अलावा मंगलवार शाम बदायूं रोड पर बांके बिहारी कॉलेज के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार बिल्सी क्षेत्र के गांव बघौल निवासी गुड्डू (20) पुत्र दयाराम को टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी जजपुरा निवासी ओमवती (50) पत्नी ठाकुर दास को टक्कर मार दी। राहगीरों ने दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।