फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   roadways

शासन स्तर से जांच आई तो एआरएम ने किया जवाब तलब

Tue, 31 Aug 2021 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
roadways
बदायूं। ई-टिकट मशीनों (ईटीएम) में गड़बड़ी और इन्हें आवंटित करने के बदले अनुबंधित बसों से प्रतिमाह वसूली की शिकायत पर एआरएम लक्ष्मण सिंह ने वरिष्ठ लिपिक राजीव सक्सेना समेत कई से जवाब तलब किया है। पिछले दिनों बदायूं डिपो के परिचालकों ने इस संबंध में शासन स्तर पर शिकायत की थी। इसके बाद शासन ने एआरएम को जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

बदायूं डिपो के बेडे़ में निगम की 131 और 37 बसें अनुबंधित हैं। ईटीएम के लिए निगम का एक निजी कंपनी से करार है। एक करार खत्म भी हो चुका है। शासन स्तर पर निगम के परिचालकों ने शिकायत की कि अनुबंधित बसों के परिचालकों को मशीन देने के बदले प्रतिमाह प्रति बस एक हजार की वसूली की जा रही है। इसके साथ ही निजी लोगों को कार्यालय में बुलाकर मशीनों से छेड़छाड़ कराई जा रही है। डिपो में चार महिला परिचालक हैं इनमें सिर्फ एक महिला परिचालक को मशीन दी गई है। परिचालकों ने इसे लेकर वरिष्ठ लिपिक पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। शासन ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एआरएम लक्ष्मण प्रसाद को जांच का आदेश दिया। इसके बाद एआरएम ने जांच शुरू कर दी है। मामले में वरिष्ठ लिपिक समेत संबंधितों से जवाबतलब किया गया है।
विज्ञापन

-----------
ईटीएम में गड़बड़ी, अनुंधित बसों से वसूली, मशीनें आवंटित करने में मनमानी समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए शासन से शिकायत की गई थी। शासन ने मामले में जांच का आदेश दिया गया है। इसके बाद संबंधितों को नोटिस जारी कर जवाबतलब किया गया है। उनका पक्ष आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-लक्ष्मण सिंह, एआरएम, बदायूं डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed