{"_id":"611e9b928ebc3e79c90170e1","slug":"roadways-badaun-news-bly456880689","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन : रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन : रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। रक्षाबंधन पर बहनें परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इस संबंध में प्रदेश सरकार की ओर से आदेश जारी होने के बाद स्थानीय स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। उम्मीद है कि रोडवेज बसों में ज्यादा भीड़ उमड़ेगी। ऐसे में डिपो के चालकों-परिचालकों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है।
बदायूं डिपो के बेडे़ में 168 बसें हैं। इनमें 37 अनुबंधित बसें शामिल हैं। रक्षाबंधन पर ज्यादा सवारियां निकलने को लेकर बसों की मरम्मत का काम भी चल रहा है। निगम के अधिकारी तैयारी कर रहे हैं कि बहनों को किसी तरह की दिक्कत न हो। लोकल रूटों पर ज्यादा बसों को चलाने की तैयारी है। चालकों-परिचालकों के अभाव में बसों का संचालन प्रभावित न हो इसके लिए छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही रक्षाबंधन के दिन लगातार सेवाएं देने वाले चालकों-परिचालकों को प्रति किमी के हिसाब से प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
-
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा को लेकर भी तैयारी
बदायूं। रक्षाबंधन के बाद 24 अगस्त को उत्तर प्रदेश सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की परीक्षा भी होनी है। जिले में इसके लिए केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा देने आने वाले परीक्षार्थियों को कोई समस्या न हो इसको लेकर भी बृहस्पतिवार को परिवहन निगम के एमडी ने आरएम और एसआरएम के साथ वर्चुअल बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। एआरएम लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन और परीक्षा को लेकर सभी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। संवाद