फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Roads of 26 villages will be illuminated with solar lights

Budaun News: सोलर लाइट से रोशन होंगी 26 गांव की सड़कें

Wed, 21 Aug 2024 05:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 21 Aug 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Roads of 26 villages will be illuminated with solar lights
बदायूं। 26 गांव की प्रमुख सड़कों पर अब रात में अंधेरा नहीं रहेगा। सरकार ने इसके लिए धनराशि का आवंटन कर दिया है। धनराशि मिलने के बाद में इन गांव में सोलर लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जिले में 26 गांव चयनित किए गए हैं। यहां पर धार्मिक स्थलों के साथ मुख्य तिराहे, चौराहे और सार्वजनिक स्थलों पर सोलर लाइट लगाई जाएंगी। सोलर लाइट के लग जाने के बाद में रात में रोशनी के लिए ग्रामीणों को बिजली विभाग पर निर्भर नहीं रहना होगा। इन 26 गांव में 10-10 स्थान चिह्नित किए गए हैं। जहां पर यह लाइट लगवाई जाएंगी। इस योजना के तहत लगभग 52 लाख रुपये खर्च आएगा। जिसका बजट शासन ने जारी कर दिया है।
विज्ञापन

इन ब्लॉकों के गांवों में लगेंगी लाइटें
ब्लॉक सालारपुर-चार गांव
ब्लॉक अंबियापुर-चार गांव
ब्लॉक जगत-आठ गांव
ब्लॉक इस्लामनगर-दो गांव
ब्लॉक उझानी-एक गांव
ब्लॉक बिसौली-एक गांव
ब्लॉक उसावां-तीन गांव
ब्लॉक आसफपुर-एक गांव
ब्लॉक सहसवान-एक गांव
ब्लॉक अंबियापुर-एक गांव

ग्रामीणों को सड़कों पर अंधेरे की शिकायत नहीं रहेगी। लाइटों को जल्द ही लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
-मीनाक्षी वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed