फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Roads in Ujhani mandi will be renovated; four crore rupees sanctioned.

Budaun News: उझानी मंडी में सड़कों का होगा जीर्णोंद्धार, चार करोड़ मंजूर

Sun, 01 Feb 2026 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Roads in Ujhani mandi will be renovated; four crore rupees sanctioned.
मंडी में क्षतिग्रस्त सड़कों पर भरा बारिश का पानी। संवाद
उझानी। कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में जर्जर सड़कों को लेकर परेशान व्यापारियों समेत किसानों को जल्द ही राहत महसूस होगी। परिसर में सड़कों के सुदृढ़ीकरण और कार्यालय भवन व चेकपोस्ट समेत क्षतिग्रस्त बरामदों की मरम्मत कराने के लिए करीब चार करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मंडी परिसर में करीब पांच- छह साल से सड़कों की लत काफी खराब है। मुख्य द्वार से लेकर गल्ला व्यापारियों के प्रतिष्ठानों तक किसानों के अनाज लदे वाहन सुरक्षित पहुंच पाते हों। हाईवे से सटे चारों द्वार पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। गल्ला व्यापारियों समेत किसानों की दिक्कतों को लेकर मंडी प्रशासन ने सड़कों समेत क्षतिग्रस्त बरामदों की मरम्मत कराने के लिए मंडी निदेशालय को प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद सर्वे की प्रक्रिया पूरी हुई, फिर मंडी परिषद के निर्माण अनुभाग की टीम ने डिटेज प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर भेजी थी।
विज्ञापन

डीपीआर पर स्वीकृति की मुहर लगने के बाद मंडी परिषद ने करीब चार करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। सचिव केपी सिंह ने बताया कि पूरे परिसर में हॉटमिक्स श्रेणी की सड़कों होगीं। मंडी के चारों द्वार के सीसी सड़कों को हॉटमिक्स से बनवाया जाएगा। इनमें आंतरिक सड़कों की इंटरलॉकिंग, सब्जी मंडी की दुकानों के क्षतिग्रस्त बरामदे शेड की मरम्मत, कार्यालय भवन की रंगाई- पुताई भी शामिल है। बरामदों के एसी शीट के स्थान पर मैटेलिक शीट लगेंगे। चेकपोस्ट का भी कायाकल्प और चबूतरों की मरम्मत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed