फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Roads are deteriorating within one to two years due to commission-grabbing.

Budaun News: कमीशन खोरी के चलते एक से दो साल में ही खराब हो रहीं सड़कें

Tue, 04 Nov 2025 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Roads are deteriorating within one to two years due to commission-grabbing.
बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, जसवंतनगर के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बिहार में जो चुनाव हो रहे हैं वहां पर निश्चित रूप से तेजस्वी की सरकार बनेगी। भाजपा पर बरसते हुए शिवपाल ने कहा कि भाजपा की सरकार व नेताओं ने बिहार समेत पूरे देश को लूट रखा है। खासकर उत्तर प्रदेश में लूटखोरी चरम सीमा पर है।
विज्ञापन

शिवपाल सिंह यादव सोमवार को बदायूं शहर में सपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रचित गुप्ता के कार्यालय उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए यह बातें कहीं। उन्होंने कहा- यूपी में भाजपा की सरकार बनने के बाद आज गुजरात की कंपनियां आकर यहां काम कर रहीं हैं। वह यहां पर भारी कमीशन देकर काम कर रहे है। इतना घटिया काम हो रहा है कि सड़कें एक से दो साल भी नहीं चल पा रहीं।
विज्ञापन

महिला टीम के विश्वकप क्रिकेट जीतने पर शिवपाल यादव ने कहा- महिला टीम को हम बधाई देते हैं। उन्होंने पूरे देश का नाम रोशन किया है। कहा- सपा ने तो हमेशा खिलाड़ियों, साहित्यकारों समेत जो भी महान विभूतियां हैं उनको सम्मानित करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा सत्र कम से कम 10 दिन का हो
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि विधानसभा का सत्र भाजपा ने अभी प्रदेश में चार दिन से ज्यादा नहीं चलाया है, जबकि कम से कम 15 दिन चलना चाहिए। यदि पंद्रह दिन न चले तो दस दिन तो चलना ही चाहिए। उन्होंने कहा- भाजपा ने सब कुछ अपने कब्जे में कर रखा है। लोकतंत्र बचा ही नहीं है, विपक्ष की आवाज सुनी नहीं जाती है। इसलिए विकास नहीं, लूटखसोट मची है।


भाजपा विधायकाें को बताया लुटेरा
सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने पत्रकाराें से वार्ता करते हुए कहा कि बदायूं के भाजपा विधायक लुटेरे हैं। बिल्सी, दातागंज समेत सभी जगहों पर विधायकों की शह पर कई अवैध काम हो रहे हैं। जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने कहा, पार्टी से गुटबाजी पूरी तरह से समाप्त की जाएगी। जो असंतुष्ट हैं उसे पहले मनाने की कोशिश की जाएगी। इसके बाद यदि वह पार्टी के हित में काम नहीं करते हैं तो आगे का फैसला पार्टी लेगी। उन्होंने कहा आगामी 2027 के चुनाव में प्रदेश में सपा की सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed