फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Road cut off due to no drainage of rain water, possibility of accident

Budaun News: बारिश के पानी का निकास नहीं होने से कट गई सड़क, हादसे की आशंका

Thu, 14 Aug 2025 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Road cut off due to no drainage of rain water, possibility of accident
उझानी में अढौली रोड पर पानी भरने से कटी सड़क। संवाद
उझानी। रेलवे फाटक और अढ़ौली गांव के बीच मुख्य मार्ग पर पानी निकास के लिए नालियां नहीं है। तीन दिन पहले बारिश का पानी सड़क पर भर गया। इससे सड़क कट गई। ऐसे में हादसा होने का अंदेशा है।
विज्ञापन

अढ़ौली गांव उझानी कस्बे से सटा है। रेलवे फाटक पार करते ही गांव की सीमा शुरू हो जाती है। इस रोड पर रामबेनी कॉलेज के पास से गांव के बाहरी छोर तक नाला नहीं बना है। बारिश कम होने पर पानी खेतों की ओर बह जाता था, लेकिन तीन- चार दिन मूसलाधार बारिश हुई तो सड़क का एक हिस्सा कट गया। ग्रामीण चंद्रपाल ने बताया कि सड़क कट जाने के बाद रोड से होकर ट्रक और ट्रैक्टर- ट्रॉलियों को निकलना मुश्किल हो गया। ई- रिक्शा और कार सवार तो किसी तरह निकल जा रही हैं।
विज्ञापन

अढ़ौली रोड से होकर ही सकरीजंगल, अहीरवारा, ठिरिया, वनगवां, तेहरा आदि करीब आधा दर्जन गांवों के लिए आवागमन होता है। रोड पर पहले से ही गड्ढे हैं। गड्ढों को भरवाने की कोशिश भी नहीं की गई थी। सड़क कट जाने के बाद दो दिन से इलाके के ग्रामीणों ने ट्रैक्टर- ट्रॉलियों को अहीरवारा से वाया बुर्राफरीदपुर होकर निकलना तो शुरू कर दिया है। अब उन्हें तीन से चार किलोमीटर की दूरी अधिक तय करनी पड़ रही है। बीडीओ नितिन कुमार ने बताया कि सड़क कट जाने की जानकारी नहीं है। सचिव को मौके पर भेजकर जांर करवाते हैं। जल्द ही सड़क की मरम्मत भी करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed