{"_id":"69ff9038ca3d7e93e50b2ba0","slug":"road-construction-work-worth-rs-250-crore-stalled-due-to-high-cost-of-tar-badaun-news-c-123-1-sbly1001-163451-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: तारकोल महंगा होने से अटके 250 करोड़ के सड़क निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: तारकोल महंगा होने से अटके 250 करोड़ के सड़क निर्माण कार्य
Sun, 10 May 2026 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 10 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
बदायूं से दातागंज रोड। संवाद
बदायूं। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का सीधा असर अब जिले की सड़क परियोजनाओं पर पड़ा है। सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाले तारकोल (बिटुमेन) के दामों में भारी बढ़ोतरी के कारण जिले में करीब 200 से 250 करोड़ रुपये तक के निर्माण और मरम्मत कार्य प्रभावित हो गए हैं। कई ठेकेदारों ने बढ़ी लागत के चलते काम की गति धीमी कर दी है, जबकि कुछ परियोजनाओं पर कार्य पूरी तरह रोक दिया गया है।
जिले में लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और अन्य एजेंसियों की ओर से कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें नई सड़कें, चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, पुल-पुलिया निर्माण और विशेष मरम्मत कार्य शामिल हैं। अधिकांश परियोजनाओं के टेंडर उस समय जारी हुए थे, जब बिटुमेन की कीमतें कम थीं। इसके बाद से कीमत बढ़ने से ठेकेदारों की लागत में भारी इजाफा हो गया है। इसकी वजह से ठेकेदारों ने सड़कों के निर्माण के काम रोक दिया गया।
-- -- -- -- -
ठेकेदारों से ली जाएगी अतिरिक्त परफारमेंस सिक्योरिटी
-प्रदेश सरकार की ओर से यह भी निर्णय लिया गया है कि 15 प्रतिशत से अधिक कम दरों के निविदादाताओं के चयन से पूर्व संबंधित ठेकेदारों के निर्माणाधीन-निर्मित कार्यों की नियमानुसार गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। साथ ही 15 प्रतिशत से कम दरों पर ऐसे निविदादाता। जिनका प्रदेश में कोई निर्माण कार्य नहीं चल रहा है और तकनीकी बिड खुलने की तिथि से दो वर्ष पूर्ण कोई निर्माण कार्य पूरा न किया गया है। उनसे अतिरिक्त परफारमेंस सिक्योरिटी ली जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
काम रुकने से लोगों परेशानी
-कोलतार के दाम बढ़ने के बाद में ठेकेदारों ने जिलेभर में सड़क उखाड़ने या बेस तैयार करने के बाद काम रोक दिया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। आने वाले बारिश के दौरान अधूरी सड़कों पर कीचड़ और फिसलन की समस्या भी बढ़ सकती है। सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रामीण क्षेत्र में होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इन सड़काें का निर्माण अधूरा
गौरीशंकर मंदिर से कचहरी तक रोड निर्माण अधूरा
-शहर में गौरीशंकर मंदिर से डीएम आवास, लोक निर्माण कार्यालय, नेकपुर, एसएसपी कार्यालय होते हुए मुख्य डाकघर तक जाने वाली रोड चौड़ी व सुंदरीकरण होनी है। यह परियोजना 3.50 करोड रुपये से पूरी होगी। इसको लेकर शासन से धनराशि जारी कर दी गई। इसके बाद में यहां पर निर्माण कार्य शुरू हो गया, लेकिन इस बीच में कोलतार के दाम अचानक बढ़ोतरी हो गई। इसकी वजह से ठेकेदार ने यह काम बीच में ही छोड़ दिया। अब यह जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है।
-- -- -- -- -
बदायूं-बिल्सी मार्ग का रुका है काम
बिल्सी से इस्लामनगर को जोड़ने वाले रोड के चौड़ीकरण का काम पिछले दो माह पहले शुरू हुआ था। 35 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के लिए शासन ने 90 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए थे। इसमें से 18 करोड़ की धनराशि जारी कर दी थी। धनराशि मिलने के बाद में काम शुरू हो गया था, लेकिन इसी बीच में कोलतार के दामों एक साथ बढ़ोतरी दर्ज हुई। इसकी वजह से यह काम भी बीच में रुक गया है। इसी तरह दातागंज से बदायूं मार्ग का काम भी अधूरा है। शहर में भी डीएम आवास से लेकर कई जगहों पर काम रुका है।
-- -- --
वर्जन-
-शासन ने हाल ही में आदेश जारी कर बढ़ी हुई बिटुमेन दरों के मूल्य समायोजन की अनुमति दी है। इसके तहत ठेकेदारों को अतिरिक्त लागत का भुगतान निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। ऐसे में रुके हुए कार्य जल्द दोबारा शुरू होंगे।
देवपाल सिंह, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग
-- -- -- -- -- -
वर्जन-
-कोलतार के दाम बढ़ने से ठेकेदारों को काफी नुकसान हो रहा था। इसकी वजह से ठेकेदारों ने काम बीच में रोक दिया था। शासन के इस आदेश से ठेकेदारों को कुछ राहत मिली है।
-अमित पांडेय, जिलाध्यक्ष, कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन