Budaun News: सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी, ग्रामीणों और ठेकेदार भाजपा नेता के बीच धक्का-मुक्की, हंगामा
बदायूं के सहसवान क्षेत्र के जरीफपुर गढ़िया गांव में ग्रामीणों ने निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाया तो हंगामा हो गया। ग्रामीणों की ठेकेदार भाजपा नेताओं से तीखी नोंकझोक हो गई। धक्का-मुक्की भी हुई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की जांच कराने की मांग प्रशासन से की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं में सड़क निर्माण का ठेका जिले के एक भाजपा नेता को दे दिया गया। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी करने का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेता ठेकेदार व ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा कर दिया। ग्रामीणों का गुस्सा देखकर ठेकेदार अपने साथियों के साथ मौके से निकल गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
भाजपा जिला महामंत्री सुधीर मौर्य व जिला युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अंकित मौर्य का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ग्रामीण इन दोनों पदाधिकारियों से सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर झड़प करते और खींचतान करते दिख रहे हैं। वीडियो सहसवान तहसील क्षेत्र के जरीफपुर गढ़िया गांव का बताया जा रहा है।
ग्रामीणों ने सड़क की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लगभग डेढ़ महीने पहले बनी सड़क में मानक के अनुसार निर्माण सामग्री का उपयोग नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क निर्माण का ठेका भाजपा नेताओं पर था। ग्रामीणों ने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए निर्माण का विरोध किया था। पहले वहां काम कर रहे मजदूरों से खींचतान हुई। मजदूरों से विवाद की सूचना मिलने पर दोनों भाजपा नेता मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों और नेताओं के बीच तीखी झड़प हो गई।
इलाके के कुछ संभ्रांत लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। भाजपा जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि यह वीडियो लगभग डेढ़ महीने पुराना है। उन्होंने स्वीकार किया कि मजदूरों से विवाद हुआ था और ग्रामीणों ने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे, लेकिन बाद में उन्हें समझा दिया गया था। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.