{"_id":"6250870ab7dd7f4fe4596a0d","slug":"road-badaun-news-bly4808305141","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी सड़क पर चलना मुश्किल, गिरते हैं विद्यार्थी, पलटते हैं वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी सड़क पर चलना मुश्किल, गिरते हैं विद्यार्थी, पलटते हैं वाहन
विज्ञापन
जरा संभल केः खराब सड़क से होकर स्कूल जातीं छात्राएं। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलापुर (बदायूं)। योगी सरकार ने जहां सभी सड़कों की हालत दुरुस्त करने की बात की थी वहीं मेधावी विद्यार्थियों के गांवों की सड़कों को चकाचक करने के निर्देश भी दिए थे। इसके विपरीत क्षेत्र के सुडोमई गांव जाने वाली सड़क काफी जर्जर है। यहां बरसात में जलभराव हो जाता है तो बाकी दिनों में भी सड़क पर चलना खासा मुश्किल रहता है। यहां से होकर डिग्री कॉलेज, तीन स्कूलों व अस्पताल के लिए भी रास्ता है। ऐसे में जहां विद्यार्थियों को निकलने में दिक्कत होती है वहीं कई बार गहरे गड्ढों में फंसने से वाहन भी पलट जाते हैं।
सुडोमई से अलापुर संपर्क मार्ग कस्बे से होता हुआ मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे से जुड़ता है। इस मार्ग पर कई गांवों के लोगों का पूरे दिन आवागमन रहता है। इसी मार्ग पर नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आत्माराम डिग्री कॉलेज के अलावा एक प्राइमरी स्कूल व दो प्राइवेट विद्यालय भी हैं। यहां से प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं पढ़ने जाते हैं। सुडोमई जाने वाली यह खबर सड़क काफी समय से खराब है। ऐसे में सर्वाधिक मुसीबत विद्यार्थियों, को झेलनी पड़ती है। इसके साथ ही बीमारों को भी अस्पताल जाने में समस्या हो जाती है। अक्सर विद्यार्थी व बीमार लोग यहां गिर जाते हैं तो कई बार स्कूल वाहन हिचकोले खाकर पलट जाते हैं। गनीमत यह है कि अब तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है।
इस सड़क के किनारे एक तालाब भी है जो हर समय पानी से लबालब रहता है। इसका पानी सड़कों व खेतों में जाता है। इसकी वजह से जलभराव हो जाता है। इसी कारण सड़क बुरी तरह से उखड़ भी चुकी है और गहरे गड्ढे हो गए हैं। इस बार भी विधानसभा चुनाव में तमाम नेताओं और अधिकारियों का इस रोड पर आना जाना हुआ पर इसे सही कराने का किसी ने प्रयास नहीं किया। इससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
-
इस सड़क की हालत के बारे में जानकारी कराई जाएगी। वहां जरूरत होगा वहां निर्माण व मरम्मत कार्य करा दिया जाएगा।
- अमर सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
-
प्राचार्य बोले- कई बार कर चुके शिकायत
आत्माराम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य विशेष कुमार सिंह ने बताया कि प्रबंधन ने सड़क की खराब हालत को लेकर डीएम समेत कई अधिकारियों को पत्र भेजकर शिकायत की। बताया कि विद्यार्थियों को टूटी स़ड़क से परेशानी होती है। इसके अलावा अन्य भी परेशान हैं।
-
स्कूल वाहन भी हो रहे खराब
नेशनल पब्लिक स्कूल अलापुर के प्रबंधक नितिन कुमार ने कहा कि हमारे स्कूल के काफी बच्चे इस रोड से होकर आते जाते हैं। कुछ के लिए स्कूल वाहन लगाया है तो कई अपने संसाधनों से आवागमन करते हैं। दोनों ही स्थिति यात्रा काफी कष्टकारी हैं। वाहनों का मेंटिनेंस मुश्किल हो रही है।
-
सड़क बने तो सुधरें हालात
छात्रा दीक्षा शाक्य ने कहा कि सीएम ने तो छात्र छात्राओं को परेशानी से बचाने के लिए ऐसे रास्तों को सही करने के निर्देश दे रखे हैं, बावजूद उसके अधिकारी इस पर गौर नहीं कर रहे। सड़क बनने से छात्र-छात्राओं को काफी लाभ मिलेगा।
-
बीमार लोगों को होती है परेशानी छात्रा मानसी ने कहा कि हम छात्र-छात्राएं तो मुसीबत झेल ही रहे हैं। हमारे गांव के कई लोग भी यहां से गुजरते हैं। बुरी हालत बीमार लोगों की होती है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाता हैं। ऐसे में जनहित में सड़क बननी बहुत जरूरी है।