फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Road accident in Kadarchauk area, four including father and son killed, four injured

कादरचौक इलाके में सड़क हादसे, पिता-पुत्र समेत चार की मौत, चार घायल

Sat, 29 Aug 2020 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Road accident in Kadarchauk area, four including father and son killed, four injured
कादरचौक (बदायूं)। कादरचौक इलाके में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक के पिता समेत चार लोग घायल हो गए। इनमें एक हादसा गुरुवार देर रात हुआ जबकि दो हादसे शुक्रवार दोपहर के समय हुए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। तो वहीं चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पहला हादसा गुरुवार देर रात हुआ। कादरचौक निवासी जतिन गुप्ता (20) पुत्र गिरीश चंद्र गुप्ता गुरुवार रात टेंपो में बैठकर शहर जा रहा था। वह टेंपो में बाहरी ओर बैठा था। रास्ते में सिसैइया नगला के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने साइड मार दी, जिसकी चपेट में आने जतिन गुप्ता की मौत हो गई, जबकि कादरचौक का ही अमन (22) घायल हो गया। दूसरा हादसा शुक्रवार दोपहर ग्राम रेवा के नजदीक हुआ। यहां थाना क्षेत्र के ही ग्राम सुर्खा निवासी हीरालाल (32) और उसके पिता नेकसू (58) बाइक पर उझानी जा रहे थे। उस समय दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। रास्ते में रेवा गांव के नजदीक सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

इधर, शुक्रवार दोपहर उसहैत की ओर से आ रही एक मैजिक ततारपुर गांव के नजदीक सड़क किनारे अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस हादसे में कासगंज जिले के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के ग्राम हड़ौरा निवासी आदेश (25) पुत्र ऋषिपाल की मौत हो गई। जबकि उसके पिता ऋषिपाल (55), चरन सिंह (35) और मनोहर (38) गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। जबकि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसमें मैजिक चालक भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed