फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rivers, ponds will resuscitation

नदियों-तालाबों को मिलेगा पुनर्जीवन

Sat, 04 Jun 2016 12:01 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 04 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
डीएम ने जलस्रोतों पर चिंता व्यक्त करते हुए रिपोर्ट तलब की
अमर उजाला के अभियान का असर, डीएम ने तहसीलदारों को लगाया

 जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने विलुप्त होती जा रही नदियों के प्रति संजीदा दिखाई दिए। उन्होंने जिले की सूख रही नदियों और तालाबों को पुर्नजीवित कराने के उद्देश्य से संबंधित क्षेत्रों के उप जिलाधिकारियों को चिह्नांकन कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जल के अन्य स्रोतों के बारे में भी मौजूदा हालात की रिपोर्ट भी तलब की है। 
अमर उजाला ने 'जल है तो कल है' स्लोगन के तहत सिमट रहे तालाबों और सिकुड़ती-सूखती जा रही नदियों को इंगित करते हुए अभियान चलाया। इस अभियान के तहत जल संकट की ओर बढ़ रहे कदमों की आहट को उजागर किया था। जिले की सोत, महावा, अरिल, भैंसोर नदियों के सूखने से बने हालात और रामगंगा की स्थिति पर लगातार खबरें प्रकाशित की थीं। इसका परिणाम है कि जिलाधिकारी नदी-तालाबों के सूखने पर गंभीर दिखाई दिए। शुक्रवार को उन्होंने सभी एसडीएम और तहसीलदारों से अपने-अपने क्षेत्रों की नदियों और प्रमुख तालाबों के बारे में मालूमात की। उन्होंने मातहतों से कहा कि सभी नदियों को चिन्हांकन कर वहां अतिक्रमण के बारे में भी फीडबैक लें। उन्होंने कहा कि नदियों का पुनर्जीवन बहुत जरूरी है। इसके उपाय जुटाने को भी राय मशविरा लिया जाएगा। 
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा है कि तहसीलवार किन-किन तालाबों से अवैध कब्जा हटवाकर खोदाई कराई गई है? रिपोर्ट तैयार कर उन्हें जल्द उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने इसके लिए 20 जून तक का समय भी निर्धारित कर दिया। कहा कि सभी एसडीएम इस कार्य में गंभीरता से लगकर पूरी रिपोर्ट तैयार कर उन्हें अवगत कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाबों के आवंटन की प्रक्रिया को परखा
बदायूं। जिलाधिकारी ने मत्स्य पालन के लिए तालाबों के आवंटन, कृषि भूमि आवंटन, कृषक दुर्घटना बीमा योजना, खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्राप्त होने वाले ऑनलाइन आवेदन पत्रों के डाटा-फीडिंग और ऑनलाइन प्राप्त होने वाले शिकायती पत्रों के निस्तारण की गहन समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed