फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   river

यूपी: अंतिम सांसें गिन रही सोत नदि, लोगों ने चिताएं जला-जला कर फैलाया गंदगी का अंबार

Tue, 10 Sep 2019 02:46 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 10 Sep 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
river
नदी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में सदानीरा के नाम से जानी जाने वाली बदायूं की सोत नदी हजारों किसानों के लिए जीवनदायिनी रही है। आस-पास के दर्जनों गांवों में इसे मोक्षदायिनी के रूप में पूजा जाता है। यहां के लोगों के बीच नदी किनारे मृत शरीर की अंत्येष्टि करने की परंपरा आज भी कायम है, लेकिन बीतते समय के साथ जैसे-जैसे नदी सूखती गई वैसे-वैसे लोगों ने नदी के बहने वाली जगह पर ही अंत्येष्टि करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


इसके बाद से नदी और किनारे के इलाकों में गंदगी फैलनी शुरू हो गई। देखते ही देखते चारों ओर गंदगी का अंबार लग गया। आलम यह है कि एक तरफ नदी का पानी सूखता जा रहा है और दूसरी ओर लोग अपने पैर फैलाते ही जा रहे हैं। अब तो ग्रमीण नदी के बीच में ही अंत्येष्टी करने के लिए पहुंच जाते हैं। 
विज्ञापन


केवल नीजरा गांव के लोग साहनपुर स्थित शवदाहगृह में शवों की अंत्येष्टि करते हैं। उनके अलावा रूपपुरा, पस्तोर, करकटपुर, गोठा, जखौलिया, धौरेरा, धर्मपुर नगरिया आदि गांवों के कई लोग इस काम के लिए नदी किनारे आते हैं। रानैट ग्राम में तो श्मशान भूमि होने के बावजूद भी काफी लोग नदी के बीचोंबीच अंतिम संस्कार करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक संख्या में अंत्येष्टि होने की वजह से नदी में भीषण गंदगी व्याप्त है। नदी की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। एक समय यहां के किसान खेती के लिए जिस नदी पर आश्रित रहते थे, अब उसके पानी का प्रयोग सिचाई के लिए भी नहीं कर पाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृत्यु के बाद नदी किनारे अंत्येष्टि करना मृतक की मोक्ष प्राप्ति के लिए काफी शुभ माना जाता है। इसी मान्यता के चलते सैकड़ों वर्षों से सोत नदी किनारे नगर समेत दर्जनों गांव में शवों की अंत्येष्टि की जाती है। 


बिसौली गांव के रहने वाले  घनश्याम माहेश्वरी कहते हैं कि क्षेत्र की शान सोत नदी के प्रति शासन व प्रशासन की उदासीनता समझ के परे है। नदी के पुनर्जीवन के लिए सरकार को नींद से जागने की सख्त जरूरत है। वहीं जखौलिया प्रदीप चौहान ने सोत नदी को बचाने की सलाह देते हुए कहा कि या तो इसे किसी नहर से जोड़ देना चाहिए या फिर खुदाई द्वारा इसके बंद स्रोत खोलने का प्रयास होना चाहिए, तभी यह जीवित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed