फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rinke was the first As a result, officers visited

रिंकी का आया सबसे पहला नतीजा, अफसरों ने किया दौरा

Sun, 01 Nov 2015 08:15 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Sun, 01 Nov 2015 08:15 PM IST
विज्ञापन
Rinke was the first As a result, officers visited

विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत की एक सौ और जिला पंचायत की चार सीटों के लिए ब्लॉक क्षेत्र में हुए मतदान के बाद रविवार को सुबह में मतगणना शुरू हुई। हालांकि देर रात तक मतगणना जारी थी, लेकिन सुबह में अव्यवस्थाओं की वजह से मतगणना आधा घंटा लेट हो गई। सबसे पहला नतीजा पिपरौल पुख्ता प्रथम से आया। रिंकी ने जीत हासिल की। इस बीच, मतगणना की व्यवस्थाओं को परखने के लिए डीएम और एसएसपी भी पहुंचे।
मंडी समिति परिसर में ब्लॉक क्षेत्र की क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिकाओं के साथ सुबह में खुलना शुरू हो गया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में पीसीएस अधिकारी बीडीओ प्रतिपाल सिंह की मौजूदगी में कर्मचारियों ने मतगणना शुरू की। मतगणना शुरू से ही शिथिल नजर आई। बीडीसी के नतीजे आना में भी काफी देर लग गई। सबसे पहला नतीजा दोपहर में 12 बजकर 15 मिनट पर आया। पिपरौल पुख्ता  प्रथम से रिंकी ने ब्लॉक क्षेत्र में पहली विजेता होने का गौरव हासिल किया। इसके बाद एक-एक करके 20 से अधिक क्षेत्र पंचायत सीटों के नतीजे घोषित हो गए।
विज्ञापन

मतगणना की व्यवस्थाओं के लिए कोतवाल देवराज राठी ने पीएसी के साथ आसपास थानों का फोर्स मंडी परिसर के बाहर भी लगा दिया। प्रत्याशियों के समर्थकों को गेट के दोनों ओर काफी दूर पहले ही रोके रखा गया। मतगणना के राउंड के आधार पर ही प्रत्याशियों और उनके अभिकर्ताओं को प्रवेश दिया गया। दोपहर में विजयी दो-तीन प्रत्याशियों के बाहर निकलने पर समर्थकों ने मंडी गेट के पास ही जश्न मनाने का प्रयास किया तो पुलिस ने समर्थकों को खदेड दिया। देर शाम एसएसपी शंभूनाथ और एसएसपी सौमित्र यादव ने मंडी परिसर पहुंचकर मतगणना की स्थिति का आंकलन किया। उन्होंने मतगणना कर्मियों समेत चुनाव पर्यवेक्षक से भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत के प्रत्याशियों ने लगाए पंडाल
उझानी। जिला पंचायत के प्रत्याशियों ने मतगणना के दौरान समर्थकों के बैठने के लिए मंडी समिति के पास ही टैंट लगाकर उसमें कुर्सियां डलवा दी थीं। कुछेक प्रत्याशियों ने तो समर्थकों के लिए पंडाल में पेयजल आदि का बंदोबस्त कर रखा था। प्रत्याशियों के समर्थकों के साथ उनके नाते-रिश्तेदार भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed