फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Right hand pumps The quotas

हैंडपंप सही करने को कोटा निर्धारित

Fri, 08 May 2015 06:58 PM IST
badaun
badaun Updated Fri, 08 May 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन

खराब और रीबोर लायक हैँडपंपों को ठीक कराने के पहले जहां बजट का रोना रोया जा रहा है, वहीं इन्हें ठीक कराने के लिए जिले में ब्लाकवार कोटा निर्धारित किया गया है। इससे जिले की प्यास बुझाने में आगे अड़चनें जरूर आएंगी। इसमें नेतागीरी चलेगी।  

विज्ञापन

जिले में 37023 हैंडपंप हैं। इनमें 2046 हैंडपंप रीबोर लायक हैं। इसके बावजूद जिले में 750 हैंडपंप रीबोर कराने ही प्रस्तावित किए गए हैं। दरअसल, इसके लिए ब्लाकवार कोटा बनाया गया है। हर ब्लाक के 50 हैंडपंप रीबोर हो सकेंगे। इस प्रकार सभी 15 ब्लाकों में 750 हैंडपंप रीबोर होने हैं। इस प्रकार आधे भी रीबोर लायक हैंडपंप ठीक नहीं हो सकेंगे। 1296 रीबोर लायक हैंडपंप ऐसे ही पड़े रहेंगे। इस प्रकार जिले की गर्मियों में प्यास बुझना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन


गत वर्ष भी था कोटा जो दोगुना हुुआ
रीबोर के लिए चिह्नित हैंडपंपों को ठीक कराने के लिए गत वर्ष भी कोटा निर्धारित किया गया था। जिलाधिकारी ने जब देखा कि निर्धारित कोटा के हिसाब से काम करने पर बड़ी तादाद में हैंडपंप रीबोर को रह जाएंगे तो उन्होंने इसके लिए कोटा ठीक दोगुना कर दिया गया। इससे करीब 1500 हैंडपंप सही हो गए और लोगों को गर्मी के मौसम में राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लाकवार 50 हैंडपंप रीबोर का कोटा निर्धारित हुआ है। इससे अधिक हैंडपंप होंगे तो ठीक नहीं किए जाएंगे। इसी हिसाब से रीबोर को धन मिलेगा। - एसके गुप्ता, एक्सईएन, जल निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed