फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Retired teacher shot dead in Budaun

Budaun: सेवानिवृत्त अध्यापक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Tue, 18 Oct 2022 08:32 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 18 Oct 2022 08:32 PM IST
सार

सेवानिवृत्त अध्यापक सत्यपाल अपनी बाइक से सब्जी खरीदने दिसौलीगंज की बाजार जा रहे थे। तभी बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और पेट में गोली मारकर भाग गए।

विज्ञापन
Retired teacher shot dead in Budaun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

वजीरगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम 64 वर्षीय सेवानिवृत्त अध्यापक सत्यपाल सिंह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सत्यपाल अपनी बाइक से सब्जी खरीदने दिसौलीगंज की बाजार जा रहे थे। तभी बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और पेट में गोली मारकर भाग गए। पुलिस ने एक प्रत्यक्षदर्शी को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव अमरौली निवासी सत्यपाल सिंह वर्ष 2019 में जूनियर हाईस्कूल हर्ररायपुर से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके बेटे विपिन प्रताप सिंह के मुताबिक, उसके पिता मंगलवार शाम करीब चार बजे दिसौलीगंज की साप्ताहिक बाजार में साग सब्जी खरीदने को घर से निकले थे। वह बाइक लेकर अमरौली और सैदपुर कस्बे के बीच पहुंचे थे। तभी एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोककर पेट में गोली मार दी, जिससे सत्यपाल वहीं गिर गए। बाइक सवार बदमाश तुरंत मौके से भाग गए। उस वक्त मांगकर खाने वाला व्यक्ति दिलदार अमरौली से पैदल लौट रहा था। बदमाश उसके ही सामने सत्यपाल सिंह को गोली मारकर भागे थे।
विज्ञापन


दिलदार के शोर मचाने पर मौके पर तमाम लोग आ गए। उनकी सूचना पर थाना पुलिस और सेवानिवृत्त अध्यापक के परिवार वाले पहुंच गए। वह तुरंत उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। फिलहाल सत्यपाल सिंह का शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उनकी हत्या किसने और क्यों की, अभी इसका पता नहीं चला है। बेटे विपिन प्रताप सिंह ने किसी से रंजिश होने से इन्कार किया है। इसकी सूचना पर एसपी देहात सिद्घार्थ वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तीन टीमें गठित कर तुरंत मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस सैदपुर कस्बे में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed