{"_id":"6a7234f4aa78d588b801d225","slug":"retired-soldier-walking-on-the-road-struck-by-speeding-bike-dies-badaun-news-c-123-1-sbly1006-170047-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सड़क पर टहल रहे रिटायर्ड फौजी को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सड़क पर टहल रहे रिटायर्ड फौजी को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत
Wed, 05 Aug 2026 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
मृतक महेंद्र पाल सिंह का फाइल फोटो।
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया में सोमवार की शाम खाना खाने के बाद सड़क पर टहल रहे रिटायर्ड फौजी की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत हो गई।
गांव बांस बरोलिया निवासी रिटायर्ड फौजी महेंद्र पाल सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे खाना खाने के बाद वजीरगंज-बिल्सी मार्ग पर टहल रहे थे। इसी दौरान बिल्सी की ओर से तेज गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
महेंद्र पाल सिंह के निधन की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि महेंद्र पाल सिंह सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद गांव में रहकर परिवार के साथ जीवन व्यतीत कर रहे थे। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना के संबंध में जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।