फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Retired inspector's son dies under suspicious circumstances, accused of murder

Budaun News: सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

Wed, 16 Oct 2024 04:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 16 Oct 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Retired inspector's son dies under suspicious circumstances, accused of murder
युवक की मौत के बाद घर के बाहर जुटे लोग। स्रोत-पुलिस
बदायूं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे आदित्य की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। जबकि, ससुराल वालों ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बुध बिहार निवासी सेवानिवृत्त दरोगा इनाम सिंह मूल रूप से अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर के गांव आलीपुर के रहने वाले हैं। उनके बेटे आदित्य उर्फ पवन (28) की मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आदित्य की शादी तीन साल पहले जनपद कासगंज के गांव किनाबा निवासी कृपाल की बेटी प्रियंका से हुई थी।
विज्ञापन

बताते हैं कि कुछ दिनों से आदित्य की पत्नी मायके में रह रही थी। परिवार वालों का कहना है पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। इसके चलते आदित्य ने कमरे में जाकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर युवक के ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी शाम 4:30 बजे सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। साथ ही परिवार वालों पर आदित्य की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed