Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Retired inspector shot himself in college

Budaun News: कॉलेज में सेवानिवृत्त दरोगा ने खुद को गोली मारकर दी जान

Thu, 17 Aug 2023 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Retired inspector shot himself in college
मृतक जयप्रकाश का फाइल फोटो।
स्वतंत्रता दिवस पर चल रहे थे कार्यक्रम, गोली की आवाज से फैली अफरातफरी
विज्ञापन




वर्ष 2018 में हुए थे सेवानिवृत्त, बेटे से चल रही थी अनबन

संवाद न्यूज एजेंसी



दहगवां (बदायूं)। जरीफनगर क्षेत्र के पड़रिया गांव में अपने बनाए कॉलेज के परिसर में मंगलवार सुबह सेवानिवृत्त दरोगा जयप्रकाश भारद्वाज (65) ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त कॉलेज परिसर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे थे।

जयप्रकाश मूलरूप से अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र के गांव चकाथल के रहने वाले थे। अपनी नौकरी के दौरान वह बदायूं जिले के कई थानों में तैनात रहे। जरीफनगर थाने में तैनाती के वक्त उन्होंने पड़रिया में कुछ जमीन लेकर मां शारदा इंटर कॉलेज का निर्माण कराया था। वर्ष 2018 में सेवानिवृत्त होने के बाद कुछ समय तक वह कॉलेज के प्रबंधक भी रहे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंगलवार सुबह कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे थे। तभी जयप्रकाश के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। इसके बाद सभी लोग उनके कमरे की ओर दौड़ पड़े। वहां जाकर देखा के जयप्रकाश का शव खून से लथपथ पड़ा था। पास में एक तमंचा पड़ा था।
विज्ञापन




सूचना पर पहुंची पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें जयप्रकाश ने अपने बच्चों को निकम्मा बताया। घटना के दौरान लोगों ने हंगामा भी किया। माहौल देखकर पुलिस उनके बेटे मयंक को कॉलेज से सुरक्षित बचाकर थाने ले गई। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि तमंचा बरामद होने के कारण जयप्रकाश के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




--------------

पिता-पुत्र के बीच थी अनबन



बेटे मयंक के साथ ही जयप्रकाश के तीन बेटियां हैं। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2017 में उनकी एक बेटी रूपांजलि ने अपनी पसंद के लड़के से शादी कर ली। मयंक इसके खिलाफ था, इसके बाद पिता-पुत्र में अनबन रहने लगी। मयंक सहसवान में जाकर रहने लगा जबकि जयप्रकाश ने कॉलेज में ही अपना आवास बना लिया। वह कॉलेज में अकेले रहते थे। इस समय मयंक कॉलेज का प्रबंधक है।

-



जेल भी जाना पड़ा था जयप्रकाश को

करीब पांच महीने पहले कादरचौक थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने जयप्रकाश और दो सिपाहियों के खिलाफ मारपीट और लूटपाट की रिपोर्ट लिखाई थी। वारंट आने पर पुलिस उन्हें पकड़कर न्यायालय ले गई थी। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। बताया जा रहा है कि इस बात से भी वह तनाव में थे।




-

बेटी ने भाई पर लगाया उत्पीड़न का आरोप



बेटी रूपांजलि 13 अगस्त को दिल्ली से जरीफनगर पहुंची थी। उसकी भी भाई से अनबन चल रही है। उसने पिता की मौत के बाद भाई पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। हालांकि सूचना पर परिवार के और लोग भी पहुंचे। उन्होंने उल्टा बेटी पर आरोप लगाए।

मृतक जयप्रकाश का फाइल फोटो।

मृतक जयप्रकाश का फाइल फोटो।

मृतक जयप्रकाश का फाइल फोटो।

मृतक जयप्रकाश का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed