{"_id":"6838b253c2da331c3b080f57","slug":"retired-forest-officers-body-found-in-room-badaun-news-c-123-1-akb1003-140294-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रिटायर्ड वन दोरागा का कमरे में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रिटायर्ड वन दोरागा का कमरे में मिला शव
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में धर्मशाला में किराये पर रह रहे रिटायर्ड वन दोरागा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव बृहस्पतिवार को कमरे में मिला। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने परिवार को सूचना दी और शव पोस्टमॉर्टम को भेजा है। परिवार के लोग भी बदायूं पहुंच गए।
उत्तराखंड के जिला अल्मोड़ा के थाना द्वारा हाट क्षेत्र के गांव किरौली के रहने वाले रंजीत सिंह (63) बदायूं के दातागंज रेंज से वन दरोगा के पद से सेवानिवृत हुए थे। रिटायर्ड होने के बाद वह रेलवे स्टेशन रोड पर बनी एक धर्मशाला में किराये के कमरे में रहते थे। कभी-कभी वह अपने घर जाते थे। बुधवार रात को वह खाना खाने के बाद रोजाना की तरह कमरे में सो गए। बृहस्पतिवार को वह कमरे से नहीं निकले।
आस पास में रहने वालों ने जब देखा तो कमरे में मृत पड़े थे। वह शराब पीने के आदी थे। भाई मोहन सिंह ने बताया कि करीब तीन साल पहले वह सेवानिवृत हुए थे। तब से वह धर्मशाला में रहते थे। कभी घर जाते और फिर लौटकर यहीं रहते थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उनकी मौत की सूचना दी तो यहां आए हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव लेकर घर चले गए।