फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Retired constable dies during treatment

Budaun News: रिटायर्ड कांस्टेबल की इलाज के दौरान मौत

Sat, 25 Oct 2025 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Retired constable dies during treatment
बदायूं। रिटायर्ड कांस्टेबल की सात महीने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। उनको कार ने टक्कर मार दी थी। मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम है। पुलिस ने शव जिला मुख्यालय भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूलरूप से बरेली के रहने वाले कांस्टेबल नत्थूलाल (70) की तैनाती बदायूं में थी। 2015 में रिटायर्ड होने के बाद उन्होंने नेकपुर गली नंबर तीन में अपना मकान बना लिया। उसके बाद से वह यहीं रहने लगे।
विज्ञापन

बीती 30 अप्रैल 2025 को वह घर से दूध लेने के लिए निकले थे। सड़क पार करते समय कार ने उनको टक्कर मार दी। परिवार के लोग उनको इलाज के लिए निजी अस्पतालों में लेकर घूमते रहे। उनको कहीं लाभ नहीं हुुआ। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार रात को उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद सिविल लाइंस पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार की टक्कर से किशोर घायल



उझानी। बरेली- मथुरा हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार दोपहर कार ने पीछे से कोतवाली क्षेत्र के गांव हरहपुर निवासी रिंकू (16) पुत्र हेमराज को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल रिंकू को यहां अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक कार कछला की ओर भगा ले गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed