फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Retaining Wall to be Built on Badaun-Bijnor Road; 1 Crore Released

Budaun News: बदायूं-बिजनौर मार्ग पर बनेगी रिटेनिंग वॉल, एक करोड़ जारी

Sat, 02 May 2026 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Retaining Wall to be Built on Badaun-Bijnor Road; 1 Crore Released
बदायूं। बदायूं-बिजनौर मार्ग पर भतरी गोवर्धनपुर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा मजबूत करने के लिए रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य को अब रफ्तार मिलेगी। करीब आठ किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर कुल 1.50 करोड़ रुपये की लागत से रिटेनिंग वॉल बनाई जानी है। शासन ने इसके लिए दूसरी किस्त के रूप में एक करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से इस परियोजना के तहत पहले चरण में 11 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई थी। इससे प्रारंभिक कार्य शुरू कराया गया था। सीमित बजट के कारण निर्माण की गति धीमी थी। अब एक करोड़ की धनराशि मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग कार्य में तेजी लाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

रिटेनिंग वॉल बनने के बाद सड़क किनारों को मजबूती मिलेगी और बरसात के दौरान होने वाले कटान पर रोक लग सकेगी। इससे न सिर्फ सड़क सुरक्षित होगी, बल्कि बदायूं और बिजनौर के बीच आवागमन भी सुगम होगा। विभाग का धनराशि मिलने के बाद निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी और तय समयसीमा में इसे पूरा कराने का प्रयास होगा। उम्मीद है कि बरसात शुरू होने से पहले काम पूरा हो जाएगा, जिससे उन्हें राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि भतरी गोवर्धनपुर क्षेत्र में सड़क किनारे कटान की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बारिश के मौसम में हालात और अधिक खराब हो जाते हैं। कई स्थानों पर सड़क किनारे मिट्टी खिसकने से रास्ता संकरा हो जाता है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। लोगों ने कई बार इस समस्या को लेकर शिकायत भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed