फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Residents of Preeti Vihar have been living without electricity for three days

Budaun News: तीन दिन से बिना बिजली के रह रहे प्रीति विहार के बांशिंदे

Fri, 08 Sep 2023 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 08 Sep 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Residents of Preeti Vihar have been living without electricity for three days
प्रमिला कटियार।
बदायूं। शहर की प्रीत विहार कॉलोनी में पिछले तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। कॉलोनी के लोग ऊर्जा निगम और प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी है। अब लोगों को किराये पर जनरेटर लेकर घरों में रोशनी करनी पड़ रही है और जरूरी काम निपटाए जा रहे हैं। हालांकि डीजल खर्च की वजह से ज्यादा देर तक जनरेटर का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

दातागंज तिराहे के पास और भाजपा कार्यालय के पीछे प्रीत विहार कॉलोनी के लोगों का इन दिनों जीना मुहाल है। स्थानीय लोगों के मुताबिक एक घर के सामने केबल बॉक्स लगा था। वहीं से सभी घरों को बिजली आपूर्ति मिल रही थी, लेकिन तीन दिन पहले बिना सूचना के केबल बॉक्स हटवा दिया था। लेकिन बिजली आपूर्ति की दूसरी व्यवस्था नहीं की गई। यह घर भाजपा नेताओं के करीबी का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को कॉलोनी के लोग इकट्ठे होकर पनबड़िया विद्युत उपकेंद्र पहुंचे थे। उन्होंने एसडीओ और जेई को समस्या बताई और प्रार्थना पत्र दिया था। शिकायत पर ऊर्जा निगम की टीम भी कॉलोनी पहुंची और जांचकर उसकी रिपोर्ट अधिकारियों को दी। बताया कि जिस घर के सामने केबल बॉक्स लगा था। अब उसे वहां लगाने नहीं दे रहे हैं। इससे बिजली व्यवस्था ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि उन्होंने डीएम को भी शिकायती पत्र दिया है। लगातार तीन दिन बिजली न आने से अब कॉलोनी का हर व्यक्ति परेशान हो गया है। गर्मी में उनके घरों में पंखा, कूलर नहीं चल रहे हैं। उन्हें मोमबत्ती जलाकर गुजारा करना पड़ रहा है। खासकर बच्चों की पढ़ाई चौपट हो रही है। अब लोगों ने अपने घरों पर जनरेटर लगा लिए हैं, लेकिन डीजल खर्च की वजह से उन्हें ज्यादा नहीं चलाया जा रहा है। बताया कि यदि उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वह ऊर्जा निगम या डीएम कार्यालय के सामने रात बिताएंगे।

दोपहर में पहुंचे एसई और एक्सईएन
बृहस्पतिवार दोपहर के समय अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार और अधिशासी अभियंता हरीश कुमार अपनी टीम के साथ प्रीत विहार कॉलोनी पहुंचे। उन्होंने कॉलोनी के लोगों से मामले की जानकारी जुटाई। लोगों ने बताया था कि पिछले तीन दिन से बिजली ठप है। इससे लोगों का बुरा हाल है। अधिकारियों ने टीम भेजकर बिजली ठीक कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

फोटो---9
तीन दिन से बिजली नहीं आ रही है। हम परेशान हो रहे हैं। अधिकारियों से शिकायत भी कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो पाई है। दोपहर के समय कुछ अधिकारी आए थे। वह जल्द बिजली चालू करने का आश्वासन देकर गए हैं।- सुधा शाक्य

फोटो---10
- गर्मी में लोगों का बुरा हाल है। घरों में पंखा-कूलर तक नहीं चल रहे हैं, जिससे और ज्यादा परेशानी हो रही है। लोगों के घरों में अंधेरा है। शाम ढलते ही पूरी कॉलोनी अंधेरे में डूब जाती है। ऐसे में लोग कैसे अपना काम करें। - प्रमिला कटियार

फोटो---11
कॉलोनी के लोग बुधवार को शिकायत करने गए थे। जब काेई सुधार नहीं हुआ तो लोगों ने किराये पर जनरेटर मंगाने शुरू कर दिए हैं। अब हर कोई किराये का जनरेटर नहीं लगा सकता। ऐसे लोगों के घरों में अंधेरा पसरा पड़ा है। - विक्रम सिंह
फोटो---12
गर्मी में पंखा-कूलर न चलने से बच्चों की हालत खराब होने लगी है। कुछ के लाल दाने पड़ने लगे हैं। कब तक हाथ से पंखा झलें। ऊपर से बच्चों की पढ़ाई चौपट है। लोग ठीक से न खाना खा पा रहे हैं और न ही सो पा रहे हैं।- प्रमोद पटेल


आज हम अधीक्षण अभियंता के साथ कॉलोनी में गए थे। मामले की जानकारी की। कॉलोनी में जो व्यवस्था पहले चल रही थी। उसके अनुसार ही बिजली व्यवस्था चलेगी। उसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसके लिए टीम को लगाया गया है। जल्द ही आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। - हरीश कुमार, अधिशासी अभियंता ऊर्जा निगम

प्रमिला कटियार।

प्रमिला कटियार।

प्रमिला कटियार।

प्रमिला कटियार।

प्रमिला कटियार।

प्रमिला कटियार।

प्रमिला कटियार।

प्रमिला कटियार।

प्रमिला कटियार।

प्रमिला कटियार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed