फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   reservation

पंचायत आरक्षण में 36 आपत्तियां मिलीं

Fri, 11 Sep 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Fri, 11 Sep 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
पिछले दिनों कई बार की उलटफेर के बाद आखिर को पंचायत की सीटों को आरक्षण घोषित हो गया था। आरक्षण पर आपत्तियां 10 सितंबर तक मांगी गई थीं। इस मामले में अबतक की रिपोर्ट है कि जिला मुख्यालय पर 32 और ब्लाकों से चार आपत्तियां आईं। इन आपत्तियों को सूचीबद्ध कर लिया गया है। इनकी कुल संख्या 36 हो गई है। आसफपुर ब्लाक से क्षेत्र पंचायत और प्रमुखी में एक-एक आपत्ति दाखिल हुई है। जबकि वजीरगंज और समरेर ब्लाक से क्षेत्र पंचायत के पद के आरक्षण में एक-एक आपत्ति दाखिल हुई है।
विज्ञापन

चुनावी प्रक्रिया में अभी इन आपत्तियों का निस्तारण होगा। इसके लिए डीएम की अध्यक्षता वाली समिति बन चुकी है। इस समिति में डीएम शंभूनाथ, सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया, डीपीआरओ राजेश यादव, एएमए हरिपाल यादव शामिल है। 14, 15 सितंबर दो दिन में समिति आपत्तियों का निस्तारण कर देगी और उसके बाद 16 सितंबर को तस्वीर साफ होगी।    
विज्ञापन


समिति सभी आरक्षण बिंदुओं को आधार बनाकर आपत्तियों का पारदर्शी निस्तारण करेगी। इसके लिए आईं सभी आपत्तियों को सूचीबद्ध कर लिया गया है। निर्धारित समयावधि में आपत्तियों का निस्तारण हर हाल में हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश यादव, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed