फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Report on two SP workers

Budaun News: सपा के दो कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट

Sun, 12 May 2024 05:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 12 May 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Report on two SP workers
बदायूं। कोतवाली और सिविल लाइंस थाने में सपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा बुजुर्ग निवासी सलीम का कहना है कि वह भाजपा कार्यकर्ता हैं। तीन मई को बदायूं क्लब में एक टीवी चैनल की डिबेट हुई थी, जिसमें उसके मुसलमान होने पर पूर्व विधायक आबिद रजा के पीए सरताज के बड़े भाई कौशर ने सवाल उठाए थे। उसके जय श्रीराम कहने पर टिप्पणी की थी। साथ ही सड़क पर घेरकर धमकी दी थी। इस संबंध में सलीम ने कौशर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इधर, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की जवाहरपुरी चौकी इंचार्ज हितेश कुमार का कहना है कि चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद वह लोहियानगर में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान पता चला कि लोहियानगर निवासी कुंवरपाल राठौर सपा कार्यकर्ता हैं। वह अपने घर के सामने कुर्सियां डालकर एक सभा कर रहे हैं। वहां पर सपा का झंडा बैनर भी लगा था। इस पर चौकी इंचार्ज ने कुंवरपाल राठौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed