फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Report on public service center operator in case of making fake birth certificate

Budaun News: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने के मामले में जनसेवा केंद्र संचालक पर रिपोर्ट

Sat, 22 Mar 2025 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Report on public service center operator in case of making fake birth certificate
म्याऊं (बदायूं)। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव लभारी में संचालित जनसेवा केंद्र पर फर्जी तरीके से सरकारी प्रपत्र एवं जन्म प्रमाणपत्र बनाने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव भाऊ नगला निवासी संजीत कुमार पानीपत की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। वह होली पर घर लौटे थे। इसके बाद संजीत, बेटे अंश, देवांश और बेटी सान्वी के जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लभारी स्थित जनसेवा केंद्र के संचालक सुमित कुमार से मिले।
विज्ञापन

संचालक ने संजीत कुमार को बताया कि वह तीन दिन के भीतर बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र बनाकर दे देगा। इसकी एवज में संंचालक ने संजीत कुमार से तीनों प्रमाण पत्रों के 650 रुपये मांगे। 19 मार्च को संजीत कुमार संचालक के पास पहुंचे। जहां उन्होंने तीनों जन्म प्रमाणपत्र ले लिए। इसके बाद वह बच्चों के आधार कार्ड बनवाने म्याऊं के एक सेंटर पर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां सेंटर संचालक ने तीनों प्रमाणपत्रों को फर्जी बताकर उन्हें लौटा दिया। इस पर संजीत कुमार को ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस प्रशासन के एक्स हैंडल पर की, जिसका संज्ञान लेते हुए एसडीएम दातागंज ने हजरतपुर थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।

हजरतपुर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए शिकायत सही पाई। पुलिस ने संजीत कुमार से तहरीर ले ली। हजरतपुर एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसके खिलाफ आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed