फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Report on four including district president of Vishwa Hindu Mahasangh, three arrested

Budaun News: विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष समेत चार पर रिपोर्ट, तीन गिरफ्तार

Fri, 22 Nov 2024 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Report on four including district president of Vishwa Hindu Mahasangh, three arrested
पुलिस हिरासत में आरोपी। स्रोत-पुलिस विभाग
बदायूं। सिविल लाइंस क्षेत्र के होटल में पहुंचकर युवतियों का हाथ पकड़कर उन्हें कमरों से खींचने वाले विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इन पर होटल में पहुंचकर वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगने का आरोप भी लगा है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कबूलपुरा निवासी धर्मेंद्र का पटेल चौक पर ओयो नाम से एक होटल है। होटल स्वामी का आरोप है कि विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष विशाल ठाकुर कुछ लोगों के साथ बृहस्पतिवार रात होटल में घुस आया। वहां पर मौजूद लोगों की आईडी चेक करने लगा। साथ ही मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। इसके बाद कमरों में जाकर वहां पर रुकी युवतियों को हाथ पकड़कर बाहर खींचने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि बनाई गई वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए एक युवक ने होटल स्वामी से रुपये मांगे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। होटल स्वामी की तहरीर पर विशाल ठाकुर, करन पटेल, तेजेंद्र कुमार, बबलू को नामजद करते हुए तीन-चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही विशाल ठाकुर, करन पटेल और अमित पिप्पल को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक माह पहले एक मकान
में भी घुस गया था विशाल
विश्व हिंदू महासंघ का जिलाध्यक्ष विशाल ठाकुर युवाओं के साथ मिलकर एक माह पहले सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक मकान में घुस गया था। यहां पर भी कुछ प्रेमी युगल मिले थे। तब भी काफी हंगामा हुआ था। मकान में घुसने से एक दिन पहले वह एक होटल में भी पहुंचा था और वहां पर भी तलाशी ली थी।





युवतियों को हाथ पकड़कर खींचते वीडियो हुआ वायरल
विश्व हिंदू महासंघ का जिलाध्यक्ष विशाल ठाकुर जब लोगों के साथ होटल में घुसा तो युवतियों के हाथ पकड़कर कमरे से बाहर खींचने लगा। इस प्रकरण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो देखने के बाद ही यह कार्रवाई की है।

विशाल ठाकुर को हो चुकी है आजीवन कारावास की सजा
विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष विशाल ठाकुर को दुष्कर्म और लूट के मामले में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। वह हाईकोर्ट से जमानत पर छूटकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed