फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Report on five accused of occupying government land

Budaun News: सरकारी भूमि पर कब्जा करने के आरोप में पांच पर रिपोर्ट

Sat, 14 Jan 2023 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Report on five accused of occupying government land
बिल्सी क्षेत्र के गांव गढ़ौली का मामला
विज्ञापन

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ौली में कुछ दबंगों को सरकारी भूमि से कब्जा हटाने की चेतावनी देने के बाद भी कब्जा न हटाने पर उनके खिलाफ राजस्व निरीक्षक मुनेश शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसडीएम महिपाल सिंह ने बताया कि पिछले दिनों राजस्व निरीक्षक ने ग्रामीणों के साथ ग्राम सभा की भूमि गाटा संख्या 554 कब्रिस्तान, 535 कब्रिस्तान 534 जंगल ढाका, 486 नवीन परती, 526 जंगल ढाका को चिह्नित किया था। इस पर गांव के सत्यभान सिंह पुत्र रक्षपाल सिंह, देशपाल सिंह पुत्र महावीर सिंह ने गेहूं की फसल बोकर कब्जा कर रखा था। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि इनको तीन दिन के अंदर भूमि से कब्जा हटाने के निर्देश भी दिए गए, मगर उन्होंने कब्जा नहीं हटाया। इसके बाद शनिवार को सत्यभान और देशपाल समेत हरीशंकर पुत्र ख्यालीराम, रामौतार, फूलसिंह पुत्र लेखराज पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed