{"_id":"68a4d3cdc30098d45c0259bf","slug":"report-on-eight-for-assault-and-vandalism-badaun-news-c-123-1-sbly1006-145387-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में आठ पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में आठ पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिद्धपुर चित्रसेन में पांच माह पहले एक घर में घुस कर मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप करने के आरोप में पीड़ित की ओर से कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने छह नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरु कर दी है।
गांव निवासी वृद्ध राम सिंह ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि 15 मार्च 2025 की सुबह नौ बजे वह अपने घर पर था, तभी दरवाजे पर शराब पीकर प्रेमपाल, दिनेश, देवेंद्र, बबलू, नन्हू, सत्यवीर व दो अज्ञात व्यक्ति ने गंदी गंदी गालियां देने लगे। जब उसने दरवाजा खोलकर उक्त लोगों से गालियां देने का कारण पूछा तो उक्त सभी लोग घर में घुस आये और तोड़फोड़ करने लगे।
इसके बाद उनके चचेरे भाई गंगाराम आ गये। उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो वह आग बबूला हो गये और डंडे से मारने पीटने लगे। घटना की रिपोर्ट लिखाने के लिए कोतवाली पहुंचे। यहां पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके बाद उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया। मंगलवार को पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। संवाद