फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Report on both accused of shooting friend

Budaun News: दोस्त को गोली मारने के दोनों आरोपियों पर रिपोर्ट

Fri, 13 Mar 2026 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Report on both accused of shooting friend
दातागंज। कक्षा 11 के छात्र को घर से बुलाकर ले गए दो दोस्तों ने बुधवार शाम उसके पेट में गोली मार दी थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, गंभीर छात्र का बरेली में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


मोहल्ला घेर निवासी वैभव माथुर (16 साल) पुत्र विपिन माथुर कक्षा 11 का छात्र है। बुधवार की सुबह मैच खेलते वक्त साथ पढ़ने वाले दो अन्य किशोरों से उसका कुछ विवाद हो गया था। इसी के चलते छात्र के दोनों दोस्त बहाने से उसे घर से बुलाकर साथ ले गए और कांश रोड के जंगल में उसे गोली मार दी। गोली उसके पेट पर लगी। दोनों आरोपी किशोरों के खिलाफ रात में ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बृहस्पतिवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर वेदपाल सिंह ने बताया कि बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शैक्षिक प्रमाणपत्रों से जांच की जा रही है। शुक्रवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed