फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Report of board examination centers not received from tehsils

Budaun News: तहसीलों से नहीं मिली बोर्ड परीक्षा केंद्रों की रिपोर्ट

Sat, 14 Oct 2023 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 14 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Report of board examination centers not received from tehsils
बदायूं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निर्धारण शुरू हो गया है। केंद्र बने कॉलेजों से रिपोर्ट मांगी गई थी। उसी आधार पर तहसील स्तरीय टीम को 10 अक्तूबर तक इन केंद्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय में जमा करनी थी लेकिन बिल्सी, बिसौली तहसील ने अभी तक रिपोर्ट नहीं दी है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने जिले में पिछले साल 99 केंद्रों पर परीक्षा कराई थी। इस बार के लिए केंद्रों से कक्षाओं, कुर्सी-मेज, अलमारी, सीसीटीवी कैमरे, शौचालय, हैंडपंप समेत अन्य सुविधाओं की जानकारी मांगी गई थी।
विज्ञापन

स्कूल स्तर से यह जानकारी परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई थी। बोर्ड के निर्देश पर स्थानीय स्तर पर सभी तहसील क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण कर जानकारियों को सत्यापित करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 अक्तूबर तक जांच आख्या मांगी गई, लेकिन अभी तक बिल्सी और बिसौली तहसील ने अपनी रिपोर्ट नहीं दी है। इस संबंध में डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि संबंधित तहसीलों के अधिकारियों से वार्ता की जा रही है। जल्द ही उनकी रिपोर्ट मिल जाएगी।


डीएम मनोज कुमार ने बताया कि सभी की जिम्मेदारी है कि समय से काम को पूरा किया जाए जिससे समय पर शासन की मंशा के अनुरूप काम हो सके। कोई भी कर्मचारी काम में हीलाहवाली न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed