फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Report lodged on the person who made the objectionable video viral

Budaun News: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 30 Jul 2023 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Report lodged on the person who made the objectionable video viral
दहगवां (बदायूं)। जरीफनगर इलाके में आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इलाके में आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग हो रही है। कुछ लोगों ने उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


एक दिन पहले जरीफनगर इलाके में देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जब लोगों ने वीडियो देखा और उसमें आपत्तिजनक टिप्पणी सुनी तो काफी संख्या में लोगों ने थाने आकर कार्रवाई की मांग की। वीडियो में आपत्तिजनक शब्द बोलने वाले के बारे में छानबीन की गई तो वह दहगवां कस्बे का जान मोहम्मद पुत्र भूरे निकला।
विज्ञापन

कस्बे के नीरज कुमार के मुताबिक आरोपी जान मोहम्मद ने न सिर्फ देवी देवताओं पर टिप्पणी की बल्कि भाजपा सरकार के तमाम मंत्रियों और सरकार पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। नीरज कुमार ने थाना पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अभी आरोपी पकड़ा नहीं गया है। पुलिस उसे तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed