फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   report

चेयरमैन और उनके भाई-पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 01 Aug 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Sat, 01 Aug 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
अनवर अली पुत्र जाहिद अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया पालिका अध्यक्ष हाजी नूरउददीन व उनके परिवार के लोगों ने प्रमोद इंटर कॉलेज के पास स्थित जमीन पर जबरिया कब्जा कर लिया, जिसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। आरोप है कि गुरुवार की सुबह वह मवेशी अस्पताल रोड स्थित अपनी दुकान पर था। उसके साथ उसका पुत्र जुबैर और भतीजा मजहर भी बैठा हुआ था। करीब दस बजे पालिका अध्यक्ष हाजी नूरउददीन, शाहबुददीन, निहालउददीन, गयासउददीन व पालिका अध्यक्ष के पुत्र जमालउददीन, दानिश और फैसल 60-70 लोगों के साथ उसकी दुकान पर आए। पालिका अध्यक्ष समेत सात लोगों ने एकराय होकर उसकी दुकान पर कब्जा करने की नीयत से सामान फेंकना शुरू कर दिया। उसकी लाइसेंसी बंदूक भी छीन ली। विरोध करने पर मारपीट और फायरिंग की। जब उसका पुत्र और भतीजा बचाने आया तो उनको पीटकर घायल कर दिया। अनवर अली का यह भी आरोप है कि स्थानीय कोतवाली पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मजबूर होकर एसएसपी के समक्ष शिकायती पत्र देकर घायलों का डाक्टरी मुआयना कराया गया। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बता दें कि पालिका अध्यक्ष हाजी नूरउददीन के भाई गयासउददीन ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गुरुवार की सुबह करीब दस बजे जब परिवार के तीन लोग मीठा कुंआ चौराहे पर पहुंचे। वहां नगर पालिका का यात्री शेड बन रहा था। वहां पहले से मौजूद छह लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर मजहर उर्फ बब्बू ने फायर किया। उनके भतीजे फैसल पुत्र हाजी नूरउददीन और शब्बू पुत्र शाहबुददीन पर बंदूक की बटों से वार किया, जिससे उनके गंभीर चोटें आई थीं। गयासउददीन ने मोहल्ला दहलीज निवासी अनवर पुत्र जाहिद, जुबैर पुत्र अनवर, मोहल्ला रूस्तम टोला निवासी मजहर, नवेद, शादाब पुत्रगण अजहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

 
राजनीतिक छवि धूमिल करने का प्रयास: चेयरमैन
सहसवान। पालिका अध्यक्ष हाजी नूरउददीन का कहना है कि दूसरे पक्ष के अनवर अली ने राजनीति छवि धूमिल करने की नीयत से मनगढंत तरीके रिपोर्ट दर्ज कराई है। बंदूक छीनने या दुकान खाली कराने का कोई भी मामला नहीं है, बल्कि इन लोगों द्वारा पालिका द्वारा बनाए जा रहे यात्री शेड के विरोध में मेरे परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला बोलते हुए फायरिंग की गई। लाठी-डंडों से मेरे पुत्र व भतीजे को पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल भी की थी। उसी के बाद मेरे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह साजिश का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed