फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Report filed on five people on the orders of the court

Budaun News: कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 02 Aug 2023 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Report filed on five people on the orders of the court
सहसवान। पांच लोगों ने घर में घुसकर मां- बेटों को पीट कर घायल कर दिया। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कमनपुर बेला निवासी राजपाल का कहना है कि उसके गांव के ही जितेंद्र आदि उससे रंजिश मानते हैं। 16 अगस्त 2017 की शाम करीब छह बजे उसका भाई रामवीर, ओमवीर और मां शीला देवी घर में बैठे बातें कर रहे थे। तभी पांच लोग लाठी-डंडे और नाजायज असलहे लेकर उनके घर में घुस आए और गालियां देने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर लाठी-डंडों और फरसे से हमला कर दिया। इससे भाई ओमवीर का सिर फट गया और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। चीख-पुकार पर ग्रामीण एकत्र हुए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। राजपाल का कहना है कि उसने रिपोर्ट दर्ज कराने को पुलिस को तहरीर दी, मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को जितेंद्र, दानवीर, सत्यवीर, प्रकाश और लालाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed