फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Report filed against two brothers for mental and physical torture

Budaun News: मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने पर दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 24 Jul 2025 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Report filed against two brothers for mental and physical torture
सहसवान। करीब 40 दिन पहले जल जीवन मिशन के कार्य में लगे मजदूर की आत्महत्या मामले में मृतक के दादा की ओर से दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि उनके पौत्र को ताने दिए और शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इसके चलते उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

बरेली के थाना फरीदपुर के गांव लौंगपुर के मजरा केलीपुर निवासी मैकूलाल का कहना है कि गांव के ही कमलाकांत व ओमपाल उसके पौत्र रितिक को जल जीवन मिशन के कार्य में मजदूरी करने के लिए सहसवान के गांव कौल्हार लाए थे। 12 जून की शाम करीब छह बजे कमलाकांत के भाई अर्जुन ने गांव के लोगों को बताया कि रितिक की मृत्यु हो गई है। सूचना पर मैकूलाल सहसवान जा रहे थे, तभी आरोपियों ने फोन पर पोस्टमॉर्टम हाउस बुलाया। वहां मौजूद पुलिस ने बताया कि पंचनामा भरा जा चुका है। आरोपी और साथ में अन्य लोग पोस्टमॉर्टम हाउस में नहीं मिले। आरोपियों के फोन भी बंद थे। उनका कहना है कि आरोपी उनके पौत्र का शारीरिक व मानसिक रूप से उत्पीड़न करते थे। पौत्र ने उन्हें कई बार फोन पर बताया था कि वह लोग उसकी तनख्वाह नहीं देते और मारपीट कर काम कराते थे। साथ ही कहते हैं कि तू धरती पर बोझ है मर क्यों नहीं जाता। मैकूलाल का आरोप है कि तानों और प्रताड़ना से तंग आकर उसके पौत्र ने आत्महत्या की है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह का कहना था कि मैकूलाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed