फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Report filed against three including former Pradhan in murderous attack on BJP leader

Budaun News: भाजपा नेता पर जानलेवा हमले में पूर्व प्रधान समेत तीन पर रिपोर्ट

Tue, 29 Apr 2025 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Report filed against three including former Pradhan in murderous attack on BJP leader
उझानी। भाजपा आईटी सेल के मंडल संयोजक अजीत सक्सेना को रविवार करीब रात 10 बजे गोली मारी गई। इस मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत तीन हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक जांच के लिए पुलिस ने घटनास्थल से नमूने भरवाए हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी, लेकिन कोई भी अपने घरों पर नहीं मिला।
विज्ञापन

गांव ननाखेड़ा निवासी भाजपा नेता अजीत सक्सेना (28) पुत्र गेंदनलाल ने बताया कि उसे पलिया के पास तीन लोगों घेर लिया था। हमलावरों ने लाठी मारकर पहले उन्हें बाइक समेत गिरा दिया, फिर फायरिंग कर दी गई। गोली उनके पैर में लगी थी। घटना के बाद देर रात अस्पताल आई पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने अजीत के पैर से निशान के नमूने भी लिए। इसके बाद घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम ने जांच की। घायल अजीत के पिता गेंदनलाल ने बताया कि जिस समय उनके बेटे को गोली मारी गई, फायरिंग की आवाज सुनकर ही वह मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने अजीत के पिता की तहरीर पर ननाखेड़ा के पूर्व प्रधान दीन मोहम्मद, उसके साथ अनीज और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन कोई नहीं मिला। इस मामले में सर्विलांस टीम से भी सहयोग मांगा गया है। अजीत और पूर्व प्रधान दीन मोहम्मद के बीच घटना को लेकर रंजिश पर पसोपेश बना हुआ है। रिपोर्ट में भी किसी तरह की रंजिश का जिक्र नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------

दीन मोहम्मद पर दर्ज हैं कई आपराधिक केस
भाजपा नेता को गोली मारने के आरोपी ननाखेड़ा के पूर्व प्रधान दीन मोहम्मद पर दुष्कर्म, हत्या और अपहरण से जुड़े कई केस दर्ज हैं। एक केस में सजा हो जाने के बाद से प्रधानी भी चली गई थी। उपचुनाव में दीन मोहम्मद के स्थान पर उसकी पत्नी ने चुनाव लड़ा और जीत गई। बता दें कि अजीत ने दीन मोहम्मद से खतरे की आशंका जताते हुए एक दिन पहले ही कछला चौकी पर पुलिस से शिकायत भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed